कंपनी के मुख्य विमान परिचालन अधिकारी गुरचरण अरोरा ने पायलटों को ई-मेल के जरिए इस बात की जानकारी दी । इस ई-मेल में उन्होंने फिलहाल 16 प्रतिशत विमान और 20 प्रतिशत पायलट ही उड़ान भरने की बात कही है। मेल में कहा गया है कि जो पायलट मालवाही उड़ान का संचालन करेंगे, उन्हें ब्लॉक आवर प्लान ( block hour plan ) के हिसाब से वेतन मिलेगा। ब्लॉक आवर प्लान का मतलब है कि पायलट ने जितने बजे से विमान का पहिया हिलाया और जितने बजे तक विमान का पहिया स्थिर हुआ, वो टाइम।