ये है पूरी प्रक्रिया
सबसे पहली बात जो आपको जाननी चाहिए वो ये कि ये बिजनेस आेला के ड्राइवर पार्टनर से बिल्कुल अलग है। इस बिजनेस को आप एक ही जगह बैठ का पूरी तरह से मैनेज कर सकते हैं। बस आपको फ्लीट में कारों की संख्या के हिसाब से अपने ड्राइवर का इंतजाम करना होगा। आपको इन कारों से होने वाली कमार्इ की पूरी जानकारी आपको एक ही जगह पर बैठे मोबाइल एेप के जरिए मिल जाएगी। अपने ड्रावइर की सैलरी आपको तय करनी है जो कि अाप कार से होने वाली कमार्इ से निकालकर दे सकते हैं। इस काम के लिए अापको बस पैन कार्ड, आधार कार्ड, पता आैर एक कैसंल्ड चेक की जरूरत होगी। इसके साथ ही आपको हर गाड़ी की आरसी, व्हीकल परमिट आैर इंश्योरेंस की जरूरत होगी। हां आपको अपने ड्राइवर्स का लाइसेंस, उनका अाधार कार्ड, पता आैर उनका पुलिस वेरिफिकेशन की भी जरूरत होगी। फिर इन कागजों को लेकर आपको आेला आॅफिस जाना होगा जहां आपका रजिस्ट्रशेन पूरा कर दिया जाएगा। इसके लिए 2 सप्ताह का समय लग सकता है।