नई दिल्ली। रातोंरात करोड़पति बनने की कहानियां आपने भी सुनी होंगी, लेकिन पंजाब के संगरूर जिले में ऐसा असली में हुआ है। यहां मनोज कुमार नाम के एक मजदूर को लॉटरी ने करोड़पति बना दिया। किस्मत के इस खेल में मनोज ने 1.5 करोड़ रुपए जीते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि लॉटरी के टिकट को खरीदने के लिए मनोज ने 200 रुपये उधार लिए थे।