इस रिपोर्ट में शामिल कंपनियों के पास अगले 5.5 माह के लिए अपने स्थायी परिचालन खर्चों, ब्याज और पारिश्रमिक देने भर को नकदी है लेकिन 20 कंपनियां ऐसी है जिनके पास 3 माह के लिए भी कैश नहीं है। दिक्कत इस बात की भी है कि इन कंपनियों को इसी पैसे से और भी देनदारियां चुकाई जानी है। ऐसे में अगर शेयरधारक चालू वित्त वर्ष में अपने निवेश का मूल्य बढ़ने (लाभांश) की अपेक्षा छोड़ भी दे । इसके बावजूद इन कंपनियों में सैलेरी कट होना जरूरी होगा।