रुचि सोया के पास देश में 61,700 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में प्लांटेशन है और यह कच्चा पाम तेल, कच्चा पाम कर्नल ऑयल आदि का उत्पादन करती हैं। रुचि सोया के प्रमुख ब्रांड न्यूट्रिला, महाकोश, सनरिच, रुचि स्टार और रुचि गोल्ड है। इन सभी ब्रांडों की बाजार में बड़ी हिस्सेदारी है। पतंजलि के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने एक इंटरव्यू में कहा कि रुचि सोया में पतंजलि का हित उसके आधारभूत संरचना के कारण है जिससे पतंजलि उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस सौदे को वित्त पोषित करने के लिए कंपनी पहले ही बैंकों से बात कर रही है।