25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tiktok को खरीदने की तैयारी में Microsoft, जानें क्या है पूरी डील और किसको होगा फायदा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ( American President Donald Trump ) ने टिकटॉक ( Tiktok ) के लिए एक समय-सीमा भी तय कर दी है। ट्रंप का कहना है कि अगर 15 सितंबर तक टिक टॉक नहीं बिका तो अमेरिका में इसे बैन कर दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 6 Aug 2020, 12:06 PM IST

tik tok satya nadela

tik tok satya nadela

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में हंगामा है कि Microsoft और Tik-tok की डील किसी भी वक्त अनाउंस हो सकती है। सत्या नडेला को गेम चेंजर और इस डील के बाद समीकरणों के बदलने की बातकही जा रही है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ( American President Donald Trump ) ने टिकटॉक ( Tik tok ) के लिए एक समय-सीमा भी तय कर दी है। ट्रंप का कहना है कि अगर 15 सितंबर तक टिक टॉक नहीं बिका तो अमेरिका में इसे बैन कर दिया जाएगा। अब तक दुनिया के 5-7 देश, जहां टिक टॉक सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, बैन किया जा चुका है। जिसके चलते टिकटॉक मुश्किल में फंस गया है।

ट्रम्प के इस सुझाव के बाद से ही माइक्रोसॉफ्ट ( Microsoft ) ने इस मामले में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है। ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि इस डील से माइक्रोसॉफ्ट को क्या फायदा होगा ।

डिजीटल गोल्ड में निवेश से कमाई के साथ मिलेगी सुरक्षा , 1 रूपए में भी कर सकते हैं निवेश

सत्या नडेला ( Satya Nadella ) को होगा फायदा- माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला ( Microsoft CEO Satya Nadela ) इसकी डील के करीब हैं। ऐसी चर्चा है कि टिक टॉक की कीमत 50 अरब डॉलर है, लेकिन सत्या नडेला डील में अभी भी मोलभाव तलाश कर है। अगर यह डील हो जाती है तो पिछले दस सालों की यह सबसे बड़ी डील होगी। इस डील के जरिए माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला किंग मेकर बनेंगे।

चीन को मिलेगी शिकस्त- इस डील को अमेरिका की चीन पर जीत के तौर पर देखा जा रहा है। सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ट्विटर पर लिखा कि जीत-जीत। उनके साथी रिपब्लिकन जॉन कॉर्निन और अन्य लोग भी सपोर्ट करते नजर आए। डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने इस तरह के लेन-देन को चीनी कंपनियों द्वारा कपटी जासूसी और निगरानी पर नकेल कसने जैसा बताते हुए इसे वक्त की जरूरत करार दिया है। माइक्रोसॉफ्ट के बयान में कहा गया, “माइक्रोसॉफ्ट राष्ट्रपति की चिंताओं पर ध्यान देने के महत्व को पूरी तरह समझती है. वह टिकटॉक का अधिग्रहण पूरी सुरक्षा समीक्षा तथा अमेरिका को उचित आर्थिक लाभ उपलब्ध कराने के बाद ही करने के लिए प्रतिबद्ध है.”

200 अरब डॉलर की कंपनी बनने की राह पर Reliance, 2,300 रुपए से ज्यादा हो सकती है शेयर की कीमत

चीन ने दी है अमेरिका के खिलाफ एक्शन की धमकी- मंगलवार को चाइना डेली ने अपने संपादकीय में इसके न होने की घोषणा कर दी । संपादकीय में लिखा गया है कि चीन ऐसा कभी नहीं होने देगा और अगर अमेरिकी सरकार उसे ऐसा करने के लिए ( टिकटॉक को बेचने के लिए ) मजबूर किया जाता है तो वह वॉशिंगटन के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।