28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2021: अब चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज कोच माइकल हसी भी हुए कोरोना संक्रमित

सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स की सपोर्ट टीम के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद टीम के बल्लेबाज कोच माइकल हसी की भी कोरोना जांच की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 5 May 2021, 12:16 PM IST

hussey_and_dhoni.png

देश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण सभी परेशान हैं। देश के कई हिस्सों से रोजाना डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। रोजाना लाखों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना से कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रहा है। बायो बबल में सुरक्षित माने जा रहे आईपीएल पर भी कारोना का कहर टूट गया है। आईपीएल में हिस्सा लेने वाले कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना ने आईपीएल के बायो बबल के सुरक्षा घेरे को भी तोड़ दिया। ऐसे में सोमवार को आईपीएल के मैच को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद जब मंगलवार को और खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए तो बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के इस सीजन को स्थगित कर दिया। हालांकि कोरोना पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है। अब आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज कोच माइकल हसी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मंगलवार को आई हसी की रिपोर्ट
बता दें कि सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स की सपोर्ट टीम के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद टीम के बल्लेबाज कोच माइकल हसी की भी कोरोना जांच की गई। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट आई। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में माइकल हसी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोबारा जांच के लिए भेजा गया नमूना भी पॉजिटिव निकला।

यह भी पढ़ें— IPL 2021 स्थगित होने के बाद घर वापसी को लेकर दुविधा में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस

बॉलिंग कोच बालाजी भी कोरोना संक्रमित
बता दें कि माइकल हसी के कोरोना संक्रमित पाए जाने से एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी भी सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।सीएसके के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि दो बार बालाजी का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया। दोनों रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद से बालाजी आइसोलेशन में हैं। अन्य खिलाड़ियों ने बाहर जाना शुरू कर दिया है। वहीं आईपीएल में खेल रहे विदेशी खिलाड़ी अपने देश जाने के रूट को लेकर बीसीसीआइ से कंफर्मेशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें— कोरोना के कहर के बीच सस्पेंड हुआ IPL 2021, कई खिलाड़ी हुए संक्रमित

ये खिलाड़ी भी पाए गए संक्रमित
सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के दो खिलाड़ी संदीप वॉरियर और वरुण चक्रवर्ती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सहयोगी स्टाफ के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके एक दिन बाद ही मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा व दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अमित मिश्रा के भी संक्रमित पाए गए। बतादें कि आईपीएल में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सहित कई अन्य देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे।