कोहली की स्पीच 'चक दे' स्टाइल में
आरसीबी के कप्तान कोहली की स्पीच का वीडियो सरोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली 'चक दे' स्टाइल में टीम के साथियों को स्पीच देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सबसे पहले कोहली ने टीम से जुड़े सभी नए खिलाड़ियों का स्वागत किया। इसके साथ ही कोहली ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी टीम की एनर्जी और माहौल अच्छा रहेगा। उन्होंने टीम के साथियों से कहा कि सभी साथी मैदान पर अपने समय का सही इस्तेमाल करेंगे और उसी एनर्जी के साथ खेलेंगे, जैसे अब तक खेलते आए हैं।