31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2022: अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है Chennai Super Kings, धोनी की टीम के पास सिर्फ एक चांस?

चेन्नई सुपर किंग्स का अब प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। चेन्नई के पास हालांकि अभी भी एक मौका है जिससे वो प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं। जानिए चेन्नई की टीम कैसे प्लेऑफ में जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 9 May 2022, 1:19 PM IST

ipl 2022 Chennai Super Kings last chance for playoffs

चेन्नई ने दिल्ली को शानदार तरीके से हराया

बीती रात IPL 2022 के खास मुकाबले में बैंगलोर ने दिल्ली को 91 रनों से हरा दिया। ये बहुत बड़ी जीत चेन्नई ने इस बार हासिल की। IPL 2022 में चेन्नई की ये चौथी जीत है। धोनी की कप्तानी में ये टीम की दूसरी जीत है। चेन्नई की टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। चेन्नई की टीम ने अभी तक 11 मुकाबले खेले हैं और उन्हें चार में जीत हासिल हुई है।


क्या धोनी की कप्तानी में चेन्नई करेगी करिश्मा

अंकतालिका में चेन्नई की टीम 8वें नंबर पर है। अब चेन्नई को तीन मुकाबले और खेलने हैं। अगर चेन्नई तीनों मैच जीतेगी तो फिर उसके 14 अंक हो जाएंगे। ये तीनों मुकाबले चेन्नई ने बडे़ अंतर से जीतने होंगे। इसके अलावा उन्हें नेट रनरेट पर भी ध्यान देना होगा। दूसरी टीमों के खेल पर भी चेन्नई को ध्यान देना होगा। चेन्नई की टीम अगर ऐसा करती है तो फिर वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। ये करिश्मा धोनी की कप्तानी में जरूर हो सकता है।

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania Backlash Results: Roman Reigns ने स्पीयर से मचाई तबाही, Ronda Rousey ने रचा इतिहास


दिल्ली के खिलाफ चेन्नई ने हासिल की थी बड़ी जीत

चेन्नई की टीम का हमेशा IPL में जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। चार बार चेन्नई की टीम IPL का खिताब जीत चुकी है। नौ बार टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। रवीद्रे जडेजा की कप्तानी में टीम ज्यादा कुछ नहीं कर पाई। धोनी की कप्तानी में बल्लेबाज भी लय में आ गए है। आने वाले मुकाबले चेन्नई के लिए करो या मरो वाले होंगे। चेन्नई अगर एक भी मैच हारी तो फिर सभी रास्ते बंद हो जाएंगे। वैसे दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद धोनी ने कहा था कि इस तरह की जीत उन्हें पहले मिलनी चाहिए थी।

ये भी पढ़ें: WrestleMania Backlash में मैच के दौरान वर्ल्ड चैंपियन का टूटा हाथ, खतरे में पड़ा WWE करियर!