7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL Final समारोह में सिर्फ AR Rahman ही नहीं, Niti Mohan भी बिखेरेंगी जलवा, जानें क्यों इस बार फाइनल है खास

आईपीएल 2022 का समापन समारोह (IPL closing ceremony) बहुत ही ज्यादा शानदार होने जा रहा है। इस प्रोग्राम की वजह से आईपीएल फाइनल का मुकाबला आधे घंटे देरी से शुरू होगा। बॉलीवुड समेत संगीत की दुनिया के कुछ दिग्गज इस समारोह में जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 29 May 2022, 1:34 PM IST

ipl_closing_ceremony.jpg

IPL closing ceremony

IPL 2022 Closing Ceremony: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। इस बार का आईपीएल फाइनल बहुत ही ज्यादा खास है, इस मुकाबले के पहले 50 मिनट में एक समापन कार्यक्रम बीसीसीआई (BCCI) द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड समेत संगीत की दुनिया के कुछ बेहतरीन कलाकार अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। इस प्रोग्राम में नीति मोहन, ए आर रहमान और रणवीर सिंह आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे

ये भी पढ़ें - न बिरयानी, न सरसों का साग, इस भारतीय डिश के दीवाने हैं कागिसो रबाडा

इस बार का IPL FINAL है खास -

इस बार का आईपीएल का फाइनल काफी ज्यादा खास है क्योंकि लीग में साल 2018 के बाद पहली बार समापन समारोह करवाया जा रहा है। इस फाइनल मुकाबले के पहले 50 मिनट में एक आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता रणवीर सिंह, संगीतकार ए आर रहमान और गायक नीति मोहन जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी। इस समारोह की वजह से मैच का समय आधे घंटे बढ़ा दिया गया है। मैच 7:30 बजे की बजाय की बजाय 8:00 बजे शुरू होगा। इस प्रोग्राम के लिए स्टेडियम में खास म्यूजिक सिस्टम और डीजे की व्यवस्था की गई है। नीति मोहन और ए आर रहमान के अलावा इस प्रोग्राम में विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य भी शामिल हैं जिसमें गुजरात का गरबा, पंजाब का भांगड़ा आदि शामिल है वही गरबे के मुख्य कलाकार बेनी दयाल और श्यामक डावर भी इस प्रोग्राम में शामिल होंगे।

रणवीर, रहमान बिखेरेंगे जलवा -

आईपीएल समापन प्रोग्राम का आगाज रणवीर सिंह कर सकते हैं। इस प्रोग्राम के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खास लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। इस ऐतिहासिक मुकाबले में स्टेडियम खचाखच रहने भरा रहने की उम्मीद है। ए आर रहमान अपनी म्यूजिकल परफॉर्मेंस के जरिए भारतीय क्रिकेट के 80 वर्षों का सफर भी प्रस्तुत करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस आईपीएल समापन समारोह की थीम 'भारत की आजादी के 75 साल होगी'

खिताब के लिए गुजरात और राजस्थान के बीच मुकाबला -

जैसा कि आप सभी को पता है कि इस बार का आईपीएल फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस जहां अपना पहला सीजन ही खेलते हुए फाइनल मुकाबले में पहुंची है, जबकि राजस्थान 15 साल बाद आईपीएल फाइनल मुकाबला खेलेगी। दोनों ही टीमों के बीच एक शानदार मुकाबला होने की उम्मीद है। राजस्थान इस मैच को जीतकर शेन वार्न को श्रद्धांजलि देना चाहेगी। तो वही गुजरात पहले ही सीजन में आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रचने के इरादे से आज का मैच खेलने उतरेगी।

ये भी पढ़ें - Asia Cup Hockey 2022: सुपर 4 राउंड के अपने पहले मैच में भारत ने जापान को 2-1 से हराया