जबलपुर . अब एग्जाम टाइम शुरू हो चुका है। हर कोई आगामी दिनों में आने वाले एग्जाम की तैयारी में जुट गया है। फिर चाहे वह बोड्र्स एग्जाम हो या फिर कॉम्पीटेटिव एग्जाम। इस दौरान स्टूडेंट्स जहां डिफरेंट स्टडी सोर्स की हेल्प ले रहे हैं, वहीं डिजिटल स्टडी का कॉन्सेप्ट भी काफी पसंद कर रहे हैं। सीबीएसई और एनसीईआरटी द्वारा एग्जाम को देखते हुए कई तरह के पोर्टल शुरू किए गए हैं, जो कि बोर्ड और होम एग्जाम के साथ जेईई, नीट और अन्य एग्जाम की प्रिपरेशन में हेल्पिंग हैंड्स बन रहे हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि इसमें उन्हें लेटेस्ट नोट्स के साथ स्टडी और प्रैक्टिकल की न्यू टेक्निक मिल जाती है, जिसके कारण इनका यूज एग्जाम टाइम में सबसे ज्यादा हो जाता है।