26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

65 साल के बुजुर्ग ने बच्ची को बिस्किट खिलाकर किया ये गंदा काम

पैंसठ साल के वृद्ध को तीन साल की सजा, बिस्किट खिलाने के बहाने बच्ची से की थी अश्लील हरकत, अदालत ने जुर्माना भी लगाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 5 Aug 2017, 12:12 PM IST

sex minor girl by oldman

sex minor girl by oldman

जबलपुर। विकृत मानसिकता के कारण आज बुजुर्गों से भी लोगों को भरोसा उठता जा रहा है। ऐसी मानसिकता वाले बुजुर्गों के कारण सीधे सादे लोग भी शक की निगाह से देखे जा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आया है। जहां एक ६५ वर्षीय बुजुर्ग ने एक छोटी बच्ची के साथ गंदी हरकत की।

'अंदर आ जाओ बेटी, बिस्किट खिलाएंगे', यह लालच देकर एक आठ वर्षीय बालिका से अपने घर में अश्लील हरकत करने वाले पैंसठ साल के बुजुर्ग को जिला अदालत ने तीन साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश पीसी अदालत की कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी एक वृद्ध व्यक्ति है। लेकिन जिस तरह से उसने बालिका को अपने घर बुलाकर उस पर लैंगिक हमला किया, उन परिस्थितियों में उसे शिक्षाप्रद दंड मिलना जरूरी है।

READ ALSO- गुजरात में राहुल गांधी पर बरसे पत्थर, यहां पुलिस ने कांग्रेसियों की तोड़ी टांग- देखें वीडियो

यह है मामला
अभियोजन के अनुसार ५ सितंबर २०१५ को कोतवाली थानांतर्गत स्टेट बैंक कॉलोनी डबल स्टोरी निवासी आरोपी गोविंद रुसिया के घर के सामने पीडि़त नाबालिग बालिका अपने चचेरे भाई के साथ खेल रही थी। आरोपी ने बालिका को बिस्किट खिलाने का लालच देकर घर के अंदर बुलाया। जहां उसने बालिका से अश्लील हरकत की। इस पर वह चिल्लाते हुए भागी तो उसे आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। बालिका ने यह बात अपनी मां से बताई, तब दो दिन बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

उम्रदराज होने का तर्क नकारा
पुलिस ने धारा ३५४ भादंवि **** लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) की धारा ८ के तहत प्रकरण दर्ज किया था। अंतिम सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनो धाराओं में दोषी पाते हुए आरोपी को तीन-तीन साल सश्रम कारावास व तीन हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया। कोर्ट ने आरोपी की ओर से दिया गया उम्रदराज होने का तर्क अपराध की गंभीरता के मद्देनजर नकार दिया।

READ MUSt- अंडरवर्ल्ड की तरह पहले की रेकी बनाया वीडियो, फिर दिया इस वारदात को अंजाम

चार्जमैन करता है छेड़कानी

वीकल फैक्ट्री में दो महिला कर्मचारियों के द्वारा अपने इंचार्ज चार्जमैन के ऊपर छेड़कानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चार्जमैन के द्वारा बीते कई दिनों से इस तरह की हरकत की जा रही हैं। इसकी शिकायत उन्होंने प्रबंधन से की है। यह जानकारी लगते ही प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने जमकर हंगामा किया। संघ ने चार्जमैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यूनियन के रामकुमार सैयाम, रंजीत सिंह एवं कमल चौहान ने बताया कि प्लांट- २ के स्टोर के चार्जमैन के द्वारा उनके अधीनस्थ महिला कर्मचारियों के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है। वह हमेशा उनके साथ छेड़कानी करता है। उनकी ड्यूटी स्टोर खोलने एवं बंद करने में लगाई गई। दोनों ही समय फैक्ट्री में ज्यादा संख्या में कर्मचारी नहीं होते हैं।

संतोष शर्मा, प्रवेश ङ्क्षसह एवं विजय मालवीय का कहना था कि चार्जमैन की शिकायत पूर्व में भी इन महिला कर्मचारियों के द्वारा की गई थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई। इस मामले में प्रबंधन के द्वारा जांच कराई जा रही है। जल्द ही दोनों पक्षों से पूछताछ हो सकती है। संघ ने चेतावनी अगर चाजमैन पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।