24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / Accident : स्कूल से लौट रही बच्ची को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, होली पर छाया मातम

Accident : स्कूल से लौट रही बच्ची को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, होली पर छाया मातम

Accident : जिले के चरगवां के ग्राम बिजौरी के पास स्कूल से लौट रही दूसरी कक्षा की छात्रा को सोमवार शाम रेत से लोड तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 11 Mar 2025, 12:07 PM IST

Accident

Accident

Accident : जिले के चरगवां के ग्राम बिजौरी के पास स्कूल से लौट रही दूसरी कक्षा की छात्रा को सोमवार शाम रेत से लोड तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पूरा गांव सड़क पर उतर गया। भीड़ ने चक्का जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। चरगवां को नरसिंहपुर से जोड़ने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया। शाम साढे़ पांच बजे से रात साढ़े नौ बजे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ग्रामीणों और परिजन को समझाया, इसके बाद जाम खत्म हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक नीरज चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

Accident : डायवर्ट किया मार्ग

चक्काजाम के कारण चरगवां से नरसिंहपुर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। जिसके चलते पुलिस ने दोनों ओर से बाइपास की ओर ट्रैफिक को डायवर्ट कराया। इस दौरान बाइपास पर भी वाहनों की रेलमपेल हो गई।

पुरानी किताबें दे सकती हैं किसी बच्चे को ज्ञान, शुरू हुआ ये अच्छा अभियान – पढ़ें ये खबर

Accident : पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण मुख्य मार्ग पर जमा हो गए। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने शव रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। चालक के खिलाफ एफआइआर कराई गई, तब जाकर रात लगभग साढ़े नौ बजे जाम खत्म हो सका।

Accident : सड़क पार करते समय हादसा

पुलिस के अनुसार ग्राम बिजौरी में रहने वाले शोभा सिंह पटेल की सात वर्षीय बेटी आस्था पटेल शासकीय स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा थी। रोजाना की तरह स्कूल खत्म होने के बाद शाम को वह घर लौट रही थी। पांच बजे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। छात्रा को ट्रैक्टर कुचलता हुआ निकल गया।

Accident : भाजपा नेता का ट्रैक्टर

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर भाजपा नेता राहुल जैन का है। यह भी आरोप लगाया गया कि उसमें अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस यदि अवैध रूप से दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई करती, तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

Accident : खेती के लिए लिया था किराए का मकान

शोभा सिंह पटेल मूलत: माला खुर्द का रहने वाला है। खेती के लिए उसने बिजौरी में किराए का मकान लिया है। वहां बेटे और आस्था के साथ रहता था। आस्था की मौत ने शोभा सिंह और उसकी पत्नी पूजा को तोड़ कर रख दिया। वे भरोसा नहीं कर पा रहे थे, कि जिस बेटी को उन्होंने स्कूल भेजा था, वह अब इस दुनिया में नहीं है।