31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में लागू होगा एडवोकेट और जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एक्ट

कांग्रेस नेता तन्खा बोले- प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर लाएंगे यह एक्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 21 Apr 2018, 2:17 PM IST

Advocate and Journalistic Protection Act to be implement in mp,Congress leader vivek Tankha,Congress leaders,supreme court,mp high court,rajyasabha mp vivek tankha,mp congress,BJP MP BJP,CM Shivraj Singh,advocate protection act,journalistic protection act,Jabalpur,

Advocate and Journalistic Protection Act to be implement in mp

जबलपुर। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में जबलपुर में हुए विधिक परामर्श कार्यक्रम में पार्टी के नेता विवेक तन्खा ने बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार पर बनने पर वकीलों और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। सबसे पहले एडवोकेट और जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाएगा। इसके साथ ही तन्खा ने प्रदेश में वकीलों और पत्रकारों पर हमले की घटनाओं के लिए भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न मोर्चों पर नाकामियां गिनाने के साथ ही व्यापमं कांड और कुंभ में भ्रष्टाचार के मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकार से जवाब मांगा।

कैसे खर्च हो गए 5 हजार करोड़
कांग्रेस नेता तन्खा ने विधिक परामर्श कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंभ पर खर्च की गइ करोड़ों रुपए की राशि का मामला उठाया। कुंभ में 5 हजार करोड़ रुपए खर्च होने पर उन्होंने आश्चर्य जताया। इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद उसका ऑडिट नहीं कराए जाने पर आपत्ति व्यक्त की। इस दौरान तन्खा सायरान अंदाज में भी दिखें। उन्होंने ये सेर ये बता की काफिला क्यों लुटा, मुझे रहजनों से गिला नही, तेरी रहबरी का सवाल है पढ़ते हुए भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

तन्खा ये भी बोले
- व्यापम को विश्व का सबसे बड़ा घोटाला बताया।
- निजी बिजली कम्पनीयों को हर साल 23000 करोड़ रुपए दिए जा रहे, जबकि धेले की बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है।
- प्रदेश में वर्ष 2016-17 में 4000 से अधिक दुष्कर्म के मामले हुए।
- 5 किसानों को गोली मारी गइ, लीपापोती करने के लिए जांच आयोग बैठा दिया।

सरकार बनी तो...
- किसानों को गोली मारने के केस में जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
- 6.5 करोड़ पौधे लगाने का दावा, लाखों रुपए खर्च, ऑडिट कराएंगे।
- कुंभ में खर्च करोड़ों रुपए और बिजली कंपनी को हर साल दिए जा रहे भुगतान की जांच होगी।
- प्रदेश में व्हिसल ब्लोवर की मौत चिंताजनक। इसकी जांच कराएंगे।

ये भी करने का वादा
- कोर्ट को जनसुविधाओं से सीधे जोडऩे का प्रयास करेंगे।
- कोर्ट्स फॉर टुमारो जैसी व्यवस्था बनाएंगे।
- जेलो की अव्यवस्था पर सुधार किया जाएगा।