क्राइम ब्रांच एएसपी शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि सीओडी में गोदाम इंचार्ज सहित अन्य जिम्मेदारी देख रहे अधिकारी जयचंद्र नायर, अर्जुन सिंह, अजय सिंह और श्रीनिवासन के बयान दो दिन में दर्ज किए गए। वहीं सीनियर स्टोर मैनेजर सुरेश के साथ काम करने वाले शिवशे, संजय तिवारी, दीपांशु पांडे, संजय दुबे व सद्दाम खान को नोटिस देकर बयान के लिए बुलाया गया है। सीओडी के सुरक्षा कर्मियों सतीश खत्री, राजेंद्र, एके सिंह, सतीश को भी बयान के लिए नोटिस जारी किया गया है। इन सुरक्षा कर्मियों ने ही सुरेश को 16 अगस्त को एके-47 रायफल के पुर्जे कार में ले जाते समय पकड़ा था। मामले में विवेचक हेमंत यादव की टीम ने सीओडी से रिटायर्ड एवं पंचशील नगर निवासी पुरुषोत्तम के आठ पड़ोसियों और सुरेश के जयप्रकाश नगर स्थित तीन पड़ोसियों के बयान दर्ज किए।