
MP Weather
MP Weather : मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की गति तेज होने के चलते शनिवार को जबलपुर में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री था, जो पिछले तीन दिनों के बाद पहली बार 38 डिग्री से नीचे आया। रात में भी पारे में दो डिग्री से अधिक गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक जबलपुर सहित संभाग के ज़िलों में तापमान में 1-2 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। हालांकि, एक अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियों के चलते सम्भाग में बारिश (Rain Alert )हो सकती है। साथ ही खंडवा, बुरहानपुर और हरदा में ओले गिरने (Hailstorm) की भी संभावना जताई गई है।
तापमान में लगातार फेरबदल- शहर में पिछले बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और यूनतम तापमान 16.9 डिग्री था। गुरुवार को यह क्रमश: 39.5 डिग्री और 18 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरा और 38.3 डिग्री दर्ज हुआ। रात के न्यूनतम तापमान में बढ़त हुई और यह 19.5 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान फिर गिरा। यह 35 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में भी खासी गिरावट हुई और यह 17.4 डिग्री तक गिर गया।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक अप्रेल से मौसम बिगड़ सकता है। अभी अफगानिस्तान के ऊपर सिस्टम एक्टिव है, जो आगे बढ़ रहा है। इसके असर से तापमान में गिरावट का दौर जारी रह सकता है। एक अप्रैल से जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में यह सिस्टम असर दिखा सकता है। इसमे चलते बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही खंडवा, बुरहानपुर और हरदा में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।
Updated on:
30 Mar 2025 10:10 am
Published on:
30 Mar 2025 10:10 am
