1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं देखें होंगे ऐसे बाइक चोर,उड़ा देते हैं आंखों के सामने – देखें वीडियो

मास्टर चाबी से पलक झपकते उड़ा लेते थे बाइक, सात आरोपित छह बाइक, तीन बैटरी, तीन गैस सिलेंडर व चूल्हा के साथ गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 11 Aug 2017, 12:13 PM IST

bike chor

bike chor

जबलपुर। मझौली पुलिस ने मोटर साइकिल के शौकीन चोर गिरोह को दबोचा है, जो पलक झपकते ही मास्टर चाबी से वाहनों की चोरी करते थे। चोरी की बाइक कुछ दिनों तक खुद चलाते, बाद में उन्हें बेच देते थे। चोर गिरोह का मास्टरमाइंड स्थानीय युवक के साथ सात आरोपितों के कब्जे से आधा दर्जन बाइक, तीन बैटरी, तीन घरेलू गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा दो लाख २१ हजार का माल बरामद किया है।

READ MUST- ट्रिपल आईटी के 38 छात्र अस्पताल में भर्ती, ये हुआ है उनके साथ- देखें वीडियो
मझौली टीआई शबाना परवेज ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहनिया नहर के पास तीन युवक चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर एसआई इंजन सिंह मर्सकोले और स्टाफ में घेराबंदी कर सोनू उर्फ सुशील भूमिया (३०) अमगवां देवरी, आशीष उर्फ मास्टर साहू (२७) मझौली, हेमंत उर्फ अर्गा दाहिया (२५) मझौली को पकड़ा। युवकों के कब्जे से दो बाइक जब्त कीं। पूछताछ में आरोपितों ने वाहन चोरी करना बताया।

आरोपितों ने बताया कि वे बाइकों के शौकीन थे। मास्टर चाबी से सात बाइक अलग-अलग जगहों से चोरी की हैं। बाकी बाइक उनके साथी चला रहे हैं। आरोपितों के निशानदेही पर पुलिस ने शिवा उर्फ प्रदीप पटेल (२४) सिमरियाघाट, रोहित काछी (१९) मझौली, वीरू उर्फ वीरेन्द्र चौधरी (२१) मझौली, राजेश साहू (३०) मझौली को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से पांच बाइक जब्त कीं।

आधी रात को धमाकों से दहला शहर, दस किमी तक सुनाई दिए धमाके- देखें लाइव वीडियो

पुलिस ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से तीन घरेलू गैस सिलेंडर मिले हैं। जब्त सिलेंडर करीब १५ दिन पहले मझौली महिला छात्रावास से चोरी हुए थे। वहीं चार पहिया वाहन की बैटरी पेट्रोल पंप, दूसरी हटौली ग्राम तथा तीसरी बैटरी बचैया रोड स्थित एक मिल से चोरी की थी। एक छोटा सिलेंडर वीरेंद्र उर्फ वीरू को बेच दिया था। चोर गिरोह से करीब २ लाख २१ हजार का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 379 का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सभी आरोपितों को जेल भेज दिया है।