1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां लाशें करती हैं लोगों का इंतजार… हैरान कर देगा कारण

मरचुरी में पड़े रहते हैं शव, लावारिसी में होता है अंतिम संस्कार, पुलिस की शैली पर भी उठे सवाल

2 min read
Google source verification
Amazing Story of waiting dead bodies

Amazing Story of waiting dead bodies

जबलपुर। मरे हुए व्यक्ति कभी किसी का इंतजार करते हैं...? शायद इसका जवाब न में ही होगा, लेकिन जबलपुर में लाशें भी इंतजार करती हैं। जबलपुर के मेडिकल अस्पताल और विक्टोरिया अस्पताल की मरचुरी में हफ्ते में औसतन तीन ऐसे केस आते हैं, जिनमें लाशों का कोई दोवदार नहीं होता। लाशें अपनों के आने का इंतजार करती हैं, लेकिन जब कोई नहीं आता तो सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से इन लाशों को लावारिसी में ही दफन करा दिया जाता है। इससे भी हैरान कर देने वाला मामला उन लाशों का है, जिनकी मौत में हत्या के साक्ष्य छिपे होते हैं। शहर में तीन में ऐसे करीब आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें लावारिश हाल में मिले मृतकों की शिनाख्त तक नहीं हो पाई। इनकी मौत पर हत्या का संदेश भी व्यक्त किया गया, लेकिन लाश का वारिस नहीं मिलने की वजह से लाश के साथ पूरा मामला ही धरती में दफन हो गया। अपराध का खुलासा नहीं हो पाया और अपराधी भी बेदाग बच गए।

नहीं हो पायी शिनाख्त
जानकारों के अनुसार जबलपुर शहर समेत ग्रामीण थाना क्षेत्रों में लावारिस मिलीं कई लाशों को आज भी न्याय का इंतजार है। पिछले सवा साल में यहां करीबन एक दर्जन ऐसे मामले सामने आए, जिनमें पुलिस लाशों की शिनाख्त भी नहीं कर सकी। उन मृतकों का भी पता नहीं चला, जिनकी निर्मम हत्या की गई। शवों की शिनाख्त नहीं होने से हत्या की वारदातों को अंजाम देने वाले भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

केस डायरी भी बंद
बरेला और कुंडम थाना क्षेत्र में मिली लाशों की शिनाख्त करने में नाकाम पुलिस ने केस डायरी ही बंद कर दी है। मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। जानकारों के अनुसार जब तक मृतक या मृतका की शिनाख्त नहीं होती, तब तक पुलिस आरोपित तक नहीं पहुंच सकती।


थाना : बरेला
मामला : बरेला में एक व्यक्ति की जली हुई लाश मिली थी। पुलिस ने आसपास के जिलों में भी मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस तरह के मामलों से पुलिस की नाकामी साफ तौर पर नजर आती है।

थाना : कुंडम
मामला : एक महिला की क्षत-विक्षत लाश जंगल में मिल थी। जानवरों ने उसे नोच खाया था। उसकी भी पहचान नहीं हो सकी, जिससे आरोपित गिरफ्त से बाहर हैं। इस तरह के रवैये से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

थाना : खमरिया
मामला : खमरिया थाना क्षेत्र के उमरिया गांव स्थित नहर में मिली युवती की लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या की गई थी।