9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस लड़की से शादी करने दूल्हा हवाई जहाज से ला रहा था 100 बाराती, फिर लड़की ने दिया ये जवाब

लड़की से शादी करने दूल्हा हवाई जहाज से ला रहा था 100 बाराती, फिर लड़की ने दिया ये जवाब

2 min read
Google source verification
marriage

marriage

जबलपुर. पढ़े खिले समाज में दहेज का दानव फिर से सिर उठाने लगा है। लड़कियों में लाख खूबियां होने के बावजूद उनके माता पिता दहेज की चिंता में असयम ही बूढ़े हो रहे हैं। सरकार की सख्ती और सख्त कानूनी प्रावधान के बावजूद लोग दहेज मांगने से नहीं चूक रहे हैं। फिर चाहे दहेज किसी भी रूप में क्यों न मांगा गया हो, लड़के वाले लड़की के परिजनों से वसूली करते ही हैं। ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है। जहां लड़का बारात लेकर सिर्फ इसलिए नहीं आया क्योंकि लड़की के परिवार वालों ने बारातियों के लिए हवाई जहाज के टिकट नहीं दिए। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

READ MORE- वर समेत चार के खिलाफ प्रकरण, फ्लाइट का टिकट और २५ लाख देने से मना किया तो नहीं आई बारात, गुरुग्राम से शहर आनी थी, कार्ड सहित सभी तैयारियां हो गई थीं

शहर की एक युवती का विवाह गुरुग्राम में तय हुआ। विवाह की तारीख तय हुई। परिजन ने रिश्तेदारों में निमंत्रण कार्ड भी बांट दिए। इस बीच वर और उसके परिजनों ने युवती के परिजनों से फोन पर २५ लाख रुपए और १०० बारातियों के आने-जाने के लिए फ्लाइट की टिकट मांगी। मांग पूरी न होने पर वर पक्ष बारात लेकर नहीं आया। इससे आहत युवती ने गुरुवार को विजय नगर थाने में आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।

धमकी भी दी
पुलिस ने बताया, विजय नगर निवासी २६ वर्षीय युवती का विवाह गुडग़ांव निवासी शान श्रीवास्तव से तय हुआ। मार्च में बारात आनी थी। वधु पक्ष ने सभी तैयारियां कर ली थीं। इस बीच शान, उसके पिता दिनेश, चाचा नरेश और चाची गुंजन ने युवती के परिजन को फोन कर कहा, उन्होंने गुडग़ांव में शान के नाम पर एक फ्लैट बुक किया है, इसके लिए उन्हें २५ लाख रुपए चाहिए। उन्होंने बारातियों के आने-जाने के लिए फ्लाइट का टिकट बुक करने का दबाव भी वधु पक्ष पर बनाया। मांग पूरी न होने पर बारात नहीं आई। शान ने तो वधु को रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।