24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गजब इस शहर में ब्यूटी पार्लर, सैलून वाले जकर रहे गंजेपन और स्किन के ट्रीटमेंट

beauty parlor : जिले में ब्यूटी पार्लर और सैलून में बिना पंजीयन त्वचा और बाल संबंधी बीमारियों का इलाज हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 24 Apr 2025, 12:25 PM IST

beauty parlor

beauty parlor

beauty parlor : जिले में ब्यूटी पार्लर और सैलून में बिना पंजीयन त्वचा और बाल संबंधी बीमारियों का इलाज हो रहा है। सेंटर संचालक मिनटों में गंजापन दूर करने, लेजर तकनीक से कील-मुंहासे के दाग से पूरी तरह छुटकारा दिलाने का भी दावा कर रहे हैं। इसके लिए विभिन्न तरीकों से प्रचार भी किया जा रहा है। जबकि यहां त्वचा रोग विशेषज्ञ भी नहीं हैं। इसके बावजूद स्किन ट्रीटमेंट, हेयर ट्रांसप्लाट किए जा रहे हैं। शहर के दो बड़े सेंटर डॉ. पॉल और वीएलसीसी सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की। सेंटर ने पंजीयन तो करा लिया, पर डर्मेटोलॉजिस्ट की नियुक्ति हुई या नहीं जांच नहीं की।

गजब का गणित : 20 प्रतिशत ब्याज पर दिया कर्जा, 7 के बदले चुकाए 21 लाख लेकिन कर्जा नहीं चुका

beauty parlor : नगर निगम से मांगी सूची

स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से चिकित्सा सेवा दे रहे ब्यूटी पार्लरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। विभाग ने नगर निगम और अन्य स्थानीय निकायों से ऐसे पार्लरों की सूची मांगी है, जो त्वचा और बाल संबंधी बीमारियों का इलाज कर रहे हैं।

beauty parlor : जिले में कई ब्यूटी पार्लर और सैलून बिना पंजीयन अवैध रूप से बाल व त्वचा रोगों का इलाज कर रहे हैं। यह आमजन के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। चिकित्सक की डिग्री, काउंसिल में पंजीयन की जांच कर रहे हैं। निगम से ऐसे पार्लर और सैलून की सूची भी मांगी है।

  • डॉ. संजय मिश्रा, सीएमएचओ, जबलपुर