
जबलपुर। सावन भले ही बीत गया हो लेकिन महिलाओं में हरियाली की मस्ती अभी छाई है। उल्साह, उमंग और संस्कारों की इस बेला में संस्कारधानी की महिलाएं रंगी नजर आ रही हैं। फिर चाहे वे आम घरों से ताल्लुक रखती हों या फिर राजनीतिक रसूख। मस्ती तो मस्ती है, उन्हें सखियों संग इस मौके को नहीं छोडऩा है। बुधवार को एक ऐसा ही आयेाजन शहर में चर्चा का विषय बन गया। जब उसका वीडियो देखते ही देखते सैकड़ों लोगों के मोबाइल पर पहुंच गया। हालांकि इस वीडियो में ऐसा कुछ नहीं है, जो विशेष हो। लेकिन इसमें वे महिलाएं खुशनुमा माहौल में दिखाई दे रही हैं, जो अक्सर जनसेवा और जनता के बीच गंभीर मुद्दों पर चर्चा करती हैं। या फिर विरोध प्रदर्शनों में अपना शक्ति प्रदर्शन। दरअसल भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हरियाली तीज का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
READ ALSO- हलषष्ठी व्रत कथा व पूजा विधि, जानें महत्व दीर्घायु होगा पुत्र – देखें वीडियो

नगर अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के नेतृत्व में सिविल लाइंस में आयोजित हरियाली तीज में शहर की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नेत्रियां शामिल हुईं। ग्रीन थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के गीत गाए, किसी ने डांस किया, तो किसी ने कविताओं शायरी सुनाकर मनोरंजन किया। इसके बाद डीजे की धुन पर जमकर महिलाओं ने डांस किया। जिसका वीडियो वहां मौजूद अन्य लोग बनाते रहे। जिसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया। अंजू भार्गव का कहना था कि यह आयोजन महिलाओं को एक दूसरे से मिलने व समझने के साथ ही राजनीतिक जीवन से हटकर उनके अपने पलों का एहसास दिलाता है। सविता खत्री ने बताया कि ऐसे आयोजन वरिष्ठों से मिलने और उन्हें समझने में बहुत सहायक होते हैं। साथ ही राजनीति से हटकर महिलाओं के लिए प्रसन्नता व खुशी जाहिर करने का अच्छा माध्यम भी। इस मौके पर अंजू भार्गव, सविता खत्री, मीरा दुबे, मधुबाला सिंह, पूजा पटेल,सुषमा जैन आदि महिला नेत्रियां मौजूद रहीं।
READ MUST- सोती महिला की कट गई चोटी, अनजान चोटी कटवा की दहशत