मध्य प्रदेश के जबलपुर में युवक द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि, यहां एक साले ने अपने जीजा के घर पहुंचकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचनामा बनाया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।