11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म में भगवान राम के अपमान पर जबलपुर में केस

एक ओर जहां अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां चल रहीं हैं वहीं इसपर कई विवाद भी सामने आ रहे हैं। इन सबके परे देशभर में 22 जनवरी को जश्न मनाने की तैयारियां भी की जा रहीं हैं। इस बीच एक फिल्म में श्रीराम के अपमान के आरोप लग रहे हैं। इस मामले में फिल्म की स्टार कास्ट पर केस भी दर्ज करा दिया गया है।

2 min read
Google source verification
ananaporanaena.png

फिल्म में श्रीराम के अपमान के आरोप

एक ओर जहां अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां चल रहीं हैं वहीं इसपर कई विवाद भी सामने आ रहे हैं। इन सबके परे देशभर में 22 जनवरी को जश्न मनाने की तैयारियां भी की जा रहीं हैं। इस बीच एक फिल्म में श्रीराम के अपमान के आरोप लग रहे हैं। इस मामले में फिल्म की स्टार कास्ट पर केस भी दर्ज करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बड़े स्कूलों में मुफ्त होगी पूरी पढ़ाई, एडमिशन के लिए फरवरी में परीक्षा

श्रीराम के अपमान से जुड़े इस मामले में एमपी के जबलपुर में FIR दर्ज कराई गई है। हिंदूवादी संगठन की शिकायत के बाद यह FIR दर्ज की गई है। संगठन ने तमिल फिल्म अन्नपूर्णी में भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाया है। इस शिकायत के बाद जबलपुर पुलिस ने फिल्म अन्नपूर्णी की स्टार कास्ट पर केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग का मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कैसे गुजरेंगे अगले पांच दिन

तमिल फिल्म अन्नपूर्णी की स्टार कास्ट पर यह केस जबलपुर के ओमती थाने में दर्ज किया गया है। इस मामले में हिंदू सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई। हिंदू सेवा परिषद के पदाधिकारियों का आरोप है कि फिल्म में लव जिहाद को प्रस्तुत किया गया है। इतना ही नहीं, फिल्म में श्रीराम का अपमान भी किया गया है।

यह भी पढ़ें पंडित प्रदीप मिश्रा के अगले चार कार्यक्रम, जानिए किन शहरों में होगी कथा

गौरतलब है कि फिल्म अन्नपूर्णी पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी।
इस तमिल फिल्म में फेमस अभिनेत्री नयनतारा ने लीड रोल निभाया है। अभिनेत्री नयनतारा फिल्म में अन्नपूर्णी बनी हैं जोकि मंदिर के पुजारी की बेटी हैं। अन्नपूर्णी शेफ बनना चाहती है। इसके लिए फिल्म में अन्नपूर्णी को नॉनवेज बनाते हुए भी दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें: इस बड़े स्कूल में पढ़ाई, खाना, रहना, यूनिफार्म सब मुफ्त

यह फिल्म थिएटरों में 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म अन्नपूर्णी को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इधर शिकायत दर्ज करने के बाद ओमती थाना पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: फिर बिगड़ा मौसम, घने कोहरे के साथ कई जगहों पर जोरदार बरसात, 72 घंटों का अलर्ट