11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूतनाथ फिल्म के डायरेक्टर पर जबलपुर पुलिस में शिकायत दर्ज, पड़ोसी ने लगाया ये आरोप

Bollywood जबलपुर. बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स में शामिल विवेक शर्मा बॉबी के खिलाफ जबलपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Bollywood

Bollywood

Bollywood जबलपुर. बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स में शामिल विवेक शर्मा बॉबी के खिलाफ जबलपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। उनके पड़ोसी ने सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए गंभीर आरोप लगाया है। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Read More : धन्यवाद सीएम हेल्पलाइन तुमने चार माह बाद एफआइआर करवाई, घर से 35 लाख हुए चोरी

Bollywood ये है मामला

अमिताभ की हिट मूवी भूतनाथ के डायरेक्टर विवेक शर्मा पर उनके पड़ोसी ने कार में स्क्रैच मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दिए सीसीटीवी फुटेज में दावा करते हुए बता रहें हैं कि कार में स्क्रैच मारने वाला आदमी विवेक शर्मा ही है। जानकारी गोरखपुर निवासी बंटी गुप्ता ने बुधवार को थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि विवेक शर्मा अधिकतर समय मुंबई में रहते हैं, कभी कभार जबलपुर आते हैं। मंगलवार को देर रात जब वे अपने जबलपुर वाले घर पहुंचे तो उन्होंने सडक़ किनारे खड़ी कार देखकर गुस्सा हो गए और नुकीली चीज से कार में स्क्रैच मार दिया। सुबह जब कार में निशान देखे तो लगा शायद किसी बच्चे ने किया होगा, लेकिन जब सीसीटीवी चैक किए तो पता चला कि यह बच्चों का काम नहीं हैं। बल्कि विवेक शर्मा हैंं।

Bollywood कई बार हो चुका है विवाद

बंटी गुप्ता ने बताया विवेक शर्मा जब भी जबलपुर आते हैं, इस तरह के विवाद होते रहते हैं। पहले भी दूसरों से विवाद हो चुके हैं।