4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी सिस्टम में फंसा ठेकेदार, करनी थी बिटिया की शादी, उसके पहले खुद को मारी ली गोली

सरकारी सिस्टम में फंसा ठेकेदार, करनी थी बिटिया की शादी, उसके पहले खुद को मारी ली गोली  
2 min read
Google source verification
Contractor shot himself

Contractor shot himself

जबलपुर . पारिवारिक परेशानियों में भी मजबूत खड़े रहे एक पिता को सांसारिक समस्याओं ने ऐसा आद्यात दिया कि उसने हार कर गुरुवार को जान दे दी। एक पिता के संघर्ष का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर में गंभीर बीमारी से पीड़ित पुत्र का इलाज, जवान बिटिया के अगले माह हाथ पीले करने की तैयारी के बीच ठेका राशि के भुगतान के लिए निगम अधिकारियों की चौखट नापने के बाद निरंतर निराशा हाथ लगना...।

बीमार पुत्र...बिटिया की शादी...उस पर निगम में अटका भुगतान...

नगर निगम के सफाई ठेकेदार बंधैया मोहल्ला निवासी भगवान सिंह ठाकुर (55) ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार ठेका की लाखों रुपए की राशि का भुगतान निगम में अटकने से वे तनाव में थे। फरवरी में उनकी बेटी का विवाह होना है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह भगवान सिंह ठाकुर, पत्नी अनीता व अन्य परिजन घर पर थे। वे लगभग दस बजे अपने कमरे में गए। 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक निकाली और फायर कर दिया। गोली सीधे माथे पर जा धंसी और उनकी मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे, तो उनके सिर से खून बह रहा था।

बेटे को गंभीर बीमारी - भगवान सिंह का बेटा शिवा गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उसके इलाज के लिए भगवान को 14 जनवरी को अहमदाबाद जाना था। वहीं 18 फरवरी को बेटी के विवाह के कार्ड भी दो दिन पहले ही छपकर आए थे।

भुगतान के लिए निगमायुक्त से गुहार

परिजन का कहना है कि भगवान सिंह पार्टनर धीरेन्द्र दीवान के साथ सफाई का ठेका लेते थे। उनके काम का भुगतान लम्बे समय से नहीं होने से परेशान थे। उन्होंने निगमायुक्त से भी मुलाकात की थी।

नगर निगम के सफाई ठेकेदार भगवान सिंह ठाकुर के पास से सुसाइड नोट मिला है। कुछ लोगों पर आरोप भी लगाए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

राजपाल सिंह बघेल, थाना प्रभारी, गोहलपुर