4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाखों का खानदानी हार चुरा ले गए चोर, नगदी पर भी हाथ किया साफ

शिवनगर में वारदात : लखनादौन गए थे दम्पती, कपड़ा व्यापारी के सूने घर से लाखों के जेवर, नकदी चोरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 15 Feb 2018, 12:11 PM IST

indian bridal jewellery

crimes in madhya pradesh

जबलपुर। शहर में चोरों और चोरियों पर पुलिस कोई रोक नहीं लगा पा रही है। एक ओर जहां पुलिस चोरियों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है, वहीं चोरों में भी पुलिस का कोई भय नहीं रहा है। आए दिन होने वाली चोरियां इस बात का जीवंत उदाहरण हैं। ताजा मामला विजय नगर का है। जहां शिव नगर निवासी एक कपड़ा व्यापारी के सूने घर पर चोरों ने मंगलवार रात धावा बोला। आरोपितों ने अलमारियों में तीस तोला वजनी सोने के जेवर और तीन लाख रुपए चुरा लिए। बुधवार को कपड़ा व्यापारी घर लौटा तो चोरी का पता चला। सूचना पर विजय नगर पुलिस ने प्रकरण दजज़् कर जांच शुरू कर दी है।

READ MORE- प्रेमी जोड़ा गार्डन मिलने पहुंचा था, युवकों ने आग जलाकर करा दिए फेरे!

पुलिस ने बताया, कपड़ा व्यापारी प्रमोद जैन सोमवार को पत्नी के साथ बेटी को लेने उसकी ससुराल लखनादौन गए थे। मंगलवार देर रात मुख्य द्वार का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने अलमारियों के लॉकर तोड़कर 30 तोला वजनी सोने के जेवर और तीन लाख रुपए चुरा लिए। सभी गहने खानदारी थे। घर से निकलते वक्त आरोपित एक्टिवा (एमपी 20 एसजी 3166) भी ले गए। बुधवार सुबह घर का ताला टूटे होने की सूचना पर प्रमोद लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ था। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

READ MORE- 10 वीं -12वीं बोर्ड परीक्षा में आएंगे A++ नंबर, ये है best shortcut

इधर मौके से पकड़ लिया चोर
मोबाइल चोरी कर भागा युवक बुधवार रात यातायात थाने के पास स्थित पीसी ज्वेलसज़् के पीछे नाले में कूद गया। इस दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि शॉप में चोरी का प्रयास हो सकता है। सूचना पर भारी पुलिस बल ्रपहुंच गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नाले में तलाशा जा सका। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
लाडज़्गंज थाना प्रभारी सुशील चौहान ने बताया कि शिव बारात में शामिल एक श्रद्धालु का एक युवक ने मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल लेकर आरोपित पीसी ज्वेलसज़् के पास पहुंचा। कुछ युवक उसके पीछे थे। बचने के लिए आरोपित पीसी ज्वेलसज़् के पीछे नाले में कूद गया। लोगों ने संदेह जाहिर किया कि वह ज्वेलसज़् शॉप में चोरी कर सकता है। जानकारी पुलिस को दी गई। लाडज़्गंज समेत मदन महल थाने का बल वहां पहुंचा। फायर बिग्रेड को बुलाया गया। पुलिस ने युवकों को तलाशा, तो वह नशे में धुत निकला।

READ MORE- मप्र पुलिस के ये नंबर भूल कर भी मत लगाना, जानें पूरा मामला