27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवरानी-जेठानी और वो…, हैरान कर देगा मामला

जबलपुर से देवरानी-जेठानी और 4 अन्य लोगों के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया। जानिए पूरा मामला...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 18 Jan 2025, 10:44 AM IST

Dewrani-Jethani Jabalpur news

Dewrani-Jethani Jabalpur news

Dewrani-Jethani Jabalpur news : मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चार महिलाओं ने एक वृद्ध महिला को घेरकर गुरुवार शाम मंगलसूत्र लूट लिया। गैंग भागने में कामयाब हो जाती, लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिसने इनका सारा खेल बिगाड़ दिया। सभी आरोपी महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया है। कोर्ट की कार्यवाही के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। जानिए कैसे हुई गैंग की गिरफ्तारी… जानकार दंग रह जाएंगे आप।

ये भी पढ़ें - इलाज के नाम पर क्रूरता, अंधविश्वास में मासूम को 24 बार दागा, दर्दनाक मौत

70 हजार रुपए का मंगलसूत्र

बता दें कि ये पूरा मामला जबलपुर के एम्पायर टॉकिज का बताया जा रहा है। बरेला लोक सागर तालाब निवासी त्रिवेणी रैकवार (70) देवरानी के साथ बस से शाम साढ़े पांच बजे एम्पायर टॉकिज के पास उतरीं। तभी छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी धन कुमारी, सुनीता, चांटी और संतोषी गिरी ने घेर लिया। धनकुमारी ने झपट्टा मारकर 70 हजार रुपए का मंगलसूत्र लूट लिया। लूट के बाद तीन महिलाएं ई रिक्शा में सवार होकर भाग गई। गैंग भागने में कामयाब हो जाती, लेकिन देवरानी ने हिम्मत दिखाकर एक आरोपी महिला को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें - महाकुंभ में कत्थई आंखों वाली मोनालिसा की तस्वीर हुई वायरल, देखें वीडियो

देवरानी ने दिखाई हिम्मत

ये भी पढ़ें - MP Weather News: ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, इन जिलों में चलेगी शीतलहर, जानें तापमान का हाल

आरोपी महिलाओं में से एक धन कुमारी को त्रिवेणी की देवरानी(Dewrani-Jethani Jabalpur news) ने दबोच लिया। उसके हाथ में मंगलसूत्र था। आसपास के राहगीरों ने मिलकर उसकी धुनाई की और उसे सिविल लाइंस थाने ले गए। बाद में कैंट पुलिस ने चारों पर लूट का प्रकरण दर्ज कर फरार तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट ने चारों को जेल भेज दिया।