मूर्ति का रहस्य
दरसअसल, इसका निर्माण कल्चुरिकाल में किया गया था, लेकिन ये गौंड़ शासकों की कुलदेवी मानी जातीं थीं। इस संबंध में कई तरह की खोज अब भी की जा रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कल्चुरि वंश जो वास्तव में हैहय क्षत्रिय वंश कहलाते थे, इनकी राजधानी त्रिपुरी थी, जबकि गोंड शासकों की गढ़ा गोंडवाना। कल्चुरि वंश के पतन के बाद गौंड़ वंश आया, फिर मूर्ति यहां कैसे पहुंची इस संबंध में भी रिसर्च की जा रही है।