जबलपुर। वैसे तो एकादशी तिथि और व्रत पूजन हर महीने एक बार आता है, लेकिन कुछ एकादशी ऐसी भी होती हैं जो विशेष योग , संयोग और सिद्धफलदायी होती हैं। ऐसी ही एकादशी गुरुवार को पड़ रही है। १२ अप्रैल को आने वाली यह एकादशी व्रत पूजन के साथ ही जीवन में बहुत कुछ बदलाव के संकेत भी दे रही है। वहीं पांच खास राशियों पर जो इसका प्रभाव पडऩे वाला है, वह बहुत ही शुभ है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. सत्येन्द्र स्वरूप शास्त्री के अनुसार अप्रैल के महीने में आने वाली एकादशी को बरुथिनी एकादशी कहते हैं। एकादशी का दिन बहुत ही पवित्र और शुभ होता है। इस एकादशी को ऐसा संयोग बन रहा है जिसमे खुद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी 5 राशि वालों की झोली भरने वाली हैं। इस राशियों पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु कृपा बरसाने वाले हैं। गुरुवार को यह महासंयोग बन रहा है जिससे इन पांच राशि वाले लोगों की किस्मत खुलने वाली है।