गर्मी के दौरान शहर में जगह-जगह फॉल्ट आते हैं, जिस कारण आपूर्ति बाधित हो जाती है। विद्युत अमले की टीम ने ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है, जहां पूर्व में गर्मी के दौरान लगातार फल्ट आए। पहले चरण में वहां सुधार कार्य किया जाएगा। इसके साथ ठंड के पूर्व जिन लाइनों को रिपेयर किया गया था, उन्हें भी बदला जाएगा। गर्मी में लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर समेत जम्पर और इन्सुलेटर पर भी लोड बढ़ता है।