6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी के घर पर फंदे में झूली मैरेड वूमेन, इस बात से थी परेशान

प्रेमिका की आत्महत्या के बाद प्रेमी ने साक्ष्य नष्ट करने का किया प्रयास

2 min read
Google source verification
extramarital affair married women attempt suicide,Attempt to suicide,wife attempt to suicide,girls attempt to suicide,young lady attempt to suicide,married women,married women attempt to suicide,Married women murder,crime in love married women suicide with lover,extra marriage affair,crime,jabalpur police,Jabalpur,

extramarital affair married women attempt suicide

एकस्ट्रा मेरेटियल अफेयर, सुसाइड अटैम्प्ट बाय मैरेड वूमेन
जबलपुर। दो बच्चों की मां की पनागर निवासी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। प्यार कुछ ऐसा परवान चढ़ा कि शादीशुदा महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के घर चली आयी। दोनों साथ रहने लगे कि एक दिन पूर्व पति को लेकर महिला और उसके प्रेमी के बीच कुछ कहासुनी हो गई। ये बात महिला को इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपनी कमरे में जाकर फांसी लगा ली। ये बात पनागर पुलिस द्वारा ३० वर्षीय दीपा असाटी की आत्महत्या के मामले की जांच में सामने आया है। जांच में पता चला है कि शादीशुदा महिला की मौत के बाद उसके प्रेमी ने घटना के साक्ष्य नष्ट करने का भी प्रयास किया।

छत की बल्ली से रस्सी बांधी
पनागर पुलिस के अनुसार पनागर में रहने वाले जितेंद्र असाटी की पत्नी दीपा ३० के खैरी निवासी 41 वर्षीय वीरेंद्र केवट के साथ प्रेम संबंध थे। वह जितेंद्र को छोड़कर वीरेंद्र के साथ खैरी में एक किराए के मकान में रही थी। गुरुवार की रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद दोनों कमरे में सो गए। वीरेंद्र की रात को करीब 3 बजे नींद खुली तो दीपा कमरे में नहीं थी। उसने जाकर देखा तो बाजू के कमरे में वह छप्पर की बल्ली में रस्सी बांधकर फांसी पर लटकी थी। जिसकी मौत हो चुकी थी।

कुसनेर में रहने आए थे
पुलिस के अनुसार मृतिका दीपा का विवाद वर्ष 2008 में लांजी, गोंदिया निवासी जितेंद्र असाटी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही जितेन्द्र एंव दीपा पनागर कुसनेर में रहने लगे थे। उनके दो बच्चे भी हैं।

प्लॉट देखने गए और दोस्ती हो गई
पुलिस के अनुसार एक दिन जितेन्द्र अपनी पत्नी दीपा के साथ वीरेन्द्र केवट का प्लाट देखने गया। प्लाट देखने के दौरान ही वीरेन्द्र केवट से दीपा की जान पहचान हुई थी, कुछ दिनों में दोनों में प्रेम सम्बंध हो गये। इसके बाद एक दिन दीपा अचानक गायब हो गई। जितेन्द्र असाटी ने 16 अप्रैल, २०15 को पत्नी दीपा के गुमशुदा होने की रिपोर्ट थाना पनागर में की थी।

वापस लौटी और फिर भाग गई
पुलिस के अनुसार गुमशुदगी दर्ज होने के करीब एक माह बाद दीपा अचानक एक दिन अपने पति जितेंद्र के घर लौट आयी और उसके साथ रहने लगी। लेकिन इस दौरान उसने वीरेंद्र केवट से भी प्रेम संबंध बनाए रखा। पिछले वर्ष दिसंबर माह में दीपा ने अपने पति का घर छोड़ दिया और प्रेमी वीरेंद्र केवट के साथ रहने लगी। उसने अपने एक बेटे को पति के घर पर छोड़ दिया। 2 वर्षीय छोटे बेटे को अपने साथ रखा।

शराब पीने के बाद विवाद
पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष 13 दिसंबर को शराब पीने के बाद वीरेन्द्र केवट ने दीपा के विवाहित पति जितेन्द्र के साथ फोन पर बात करते हुये अभद्रता की। दीपा ने जितेन्द्र से मोबाईल पर बात करने से मना करते हुये विवाद किया। झूमाझटकी होने से दीपा गिर गयी तथा दरम्यिानी रात मे सिलेण्डर के उपर चढकर छप्पर की बल्ली मे रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सिम तोड़कर फेंकी
पुलिस के अनुसार वीरेन्द्र दीपा फांसी पर लटकी हुई देखा तो वहां रखे को सिलेंडर को मौके से उठाकर वापस यथा स्थान पर रख दिया। साक्ष्य नष्ट करने हेतु मोबाईल की सिम तोड़कर फेंक दीञ पूछताछ के दौरान अपना दूसरा मोबाईल नम्बर बताया। जांच के बाद वीरेंद्र के विरूद्ध धारा 306, 201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।