10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएनसीयू के पास लगी आग, मच गई अफरा-तफरी

अस्पताल की व्यवस्था है बद्हाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 27 Jul 2018, 5:20 PM IST

Fire in district hospital

Fire in district hospital

नरसिंहपुर/जबलपुर। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम पसरा हुआ है। अस्पताल की हालत यह है कि बिजली गुल होने पर जनरेटर तक नहीं चलता है। अंधेरे में मरीज पड़े रहते हैं। अस्पताल का अगर कोई मशीन खराब हो जाए तो कई माह तक सुधरता नहीं है। इस दौरान जांच के लिए मरीजों के साथ उनके परिजन परेशान होते रहते हैं। अस्पताल प्रबंधन मशीनों को शीघ्र सुधारे जाने की बात कहता रहता है लेकिन इंजीनियर का पता नहीं चलता है। एक्सरे विभाग से लेकर सभी जगह एक जैसी हालत है। ब्लड बैंक में जांच करने वाली मशीनें हर महीने खराब हो जाती हैं। अस्पताल की व्यवस्था है बद्हाल है ।

विद्युत संयंत्र में लग गई आग
ताजा मामले में एसएनसीयू एवं बच्चा वार्ड के लिए स्थापित विद्युत संयंत्र में आग लग गया। आग से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक युवक ने गार्डो को सूचना दी। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।

आठ बच्चे हैं भर्ती
जिला अस्पताल में आज शुक्रवार बड़ा हादसा हो गया एसएनसीयू एवं बच्चा वार्ड के लिए स्थापित विद्युत संयंत्र अचानक तेज आवाज के साथ आग लग गई । मौके पर मौजूद एक युवक ने तत्काल गार्डों को सूचना दी तब वहां पर अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एसएनसीयू में की पूरी विद्युत व्यवस्था ठप हो चुकी है । और वर्तमान में वहां करीब 8 बच्चे भर्ती हैं और उनकी व्यवस्थाओं को लेकर अभी अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोई ठोस काम नहीं किया गया है। बताया गया है कि स्टेबलाइजर का 2 दिन पूर्व ही मेंटेनेंस जबलपुर के किसी कंपनी द्वारा किया गया था । अभी करीब 10 दिन पूर्व ही देर रात्रि को भी इसी तरह की स्थिति बनी थी। और एसएनसीयू जैसे संवेदनशील स्थान की विद्युत व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं जा रही है। इससे बच्चों को खतरा बना हुआ है।