1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

100 रुपए के लिए दोस्त से बनाए थे गलत संबंध, 300 के लिए 50 बार मारा चाकू

रेत कारोबारी के बेटे की हत्या के मामले में हर दिन नए मामले का खुलासा हो रहा है, पुलिस ने जब गहराई से पूछताछ शुरू की तो मामला परत दर परत खुलता गया ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 11 Mar 2022, 1:59 PM IST

100 रुपए के लिए दोस्त से बनाए थे गलत संबंध, 300 के लिए 50 बार मारा चाकू

100 रुपए के लिए दोस्त से बनाए थे गलत संबंध, 300 के लिए 50 बार मारा चाकू

जबलपुर. रेत कारोबारी के बेटे की हत्या के मामले में हर दिन नए मामले का खुलासा हो रहा है, पुलिस ने जब गहराई से पूछताछ शुरू की तो मामला परत दर परत खुलता गया, जिसमें हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

300 रुपए के लिए हत्या
जानकारी के अनुसार रेत कारोबारी के बेटे राहुल की हत्या उसी के दोस्तों ने मिलकर कर दी थी, आश्चर्य की बात तो यह है कि उन्होंने महज ३०० रुपए के लिए दोस्त की हत्या की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने चाकू से करीब 50 बार वार कर राहुल की हत्या कर दी थी, इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला
पुलिस ने गुड़हाई मोहल्ला निवासी सुनील तिवारी (26), छोटेलाल उर्फ विजय रजक (45) और शंकर कॉलोनी निवासी सुनील चौधरी (20) को गिरफ्तार कर लिया है, इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि सुनील तिवारी ने 2 मार्च को राहुल को शराब पीने के लिए बुलाया था। वहां पर छोटेलाल और सुनील चौधरी भी थे। सभी ने आंगनबाड़ी केंद्र पर शराब पी। जब शराब खत्म हो गई थी और शराब पीने के लिए राहुल से 300 रुपए मांगे। लेकिन उसने रुपए देने से मना कर बोला कि मेरे बाप से मांग लो। इस बात पर राहुल की पीट दिया और सुनील चौधरी ने राहुल के मोबाइल से पिता मलखान को फोन कर बोला कि आपके बेटे को अगवा कर लिया है जिसे छोडऩे के लिए 15 लाख रुपए चाहिए। लेकिन राहुल के पिता को फोन करने के बाद तीनों घबरा गए और उनको लगा कि इस बात का खुलासा होने से झगड़ा बढ़ जाएगा, इसके चलते तीनों दोस्तों ने मिलकर राहुल को जंगल में ले जाकर मार दिया, पहले सुनील ने लोहे की रॉड से सिर में मारा, जब वह बेहोश हो गया तो सुनील और छोटे लाल ने राहुल पर करीब ५० बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई, इसके बाद जंगल में शव को छुपा कर उसका मोबाइल भी वहीं फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें : मुनव्वर राणा के यूपी छोडऩे पर गृहमंत्री का बड़ा बयान

100 रुपए के लिए गलत संबंध
बताया जा रहा है कि राहुल गलत संगत में बिगड़ गया था, चूंकि 2010 को राहुल को ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिसके बाद उसके शरीर का एक हिस्सा लकवा भी मार गया था। इलाज के बाद वह चलने-फिरने तो लगा था, लेकिन उसका एक हाथ काम नहीं करता था। इसके बाद उसे नशे की लत लग गई थी, वह शराब भी पीने लगा था। उसका एक दोस्त अक्सर पोर्न फिल्म देखता था। ऐसे में महज 100 रुपए की खातिर दोस्त से समलैंगिक संबंध तक बना लिए थे।