
girl beaten, hot girls
जबलपुर। खुद को देवी मानने वाली दो युवतियां गुरुवार को हनुमान मंदिर पहुंची। थोड़ी देर के बाद लोगों का सब्र टूटा और उन्होंने इन युवतियों की जमकर पिटाई कर दी। उनके साथ आए एक युवक को भी लोगों ने तबियत से पीटा। इसके पुलिस पहुंची और चारों को थाने ले गई। हालांकि इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली। जिससे उन्हें समझाइस देकर छोड़ दिया गया। वहीं मंदिर में इस तरह की घटना के बाद श्रद्धालुओं में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
READ MUST- आधी रात को धमाकों से दहला शहर, दस किमी तक सुनाई दिए धमाके- देखें लाइव वीडियो
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीताल गेट नंबर चार स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में गुरुवार दोपहर दो युवतियां व एक युवक पहुंचा। मौजूद पुजारी ने पहले तो उन्हें सामान्य श्रद्धालु समझा लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों युवतियां खुद को देवी मानकर झूमने लगीं। जिसे देखकर मौजूद लोग सन्न रह गए। देवी बनी युवतियों ने युवक को पहले फर्श पर लिटा दिया, इसके बाद बारी बारी से उसके ऊपर कूदने लगीं। जिसे थोड़ी देर देखने के बाद कुछ भक्तों ने रोकने का प्रयास किया। युवतियां शांत होने के बजाये मंदिर के सामान में तोड़ फोड़ करने लगीं। जिसके बाद मौजूद लोगों को सब्र जवाब दे गया और उन्होंने युवतियों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां पिटाई करने वालों की भीड़ लग गई। वहीं जमीन पर पड़े युवक को भी लोगों ने जमकर पीटा।
हंगामा होता देख कुछ लोगों ने डायल १०० को सूचना देकर बुलवा लिया। पुलिस ने पहले समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी तो तीनों को थाने ले गई। वहां उनका मकसद पूछा गया, जिसे वे बता न सके। लार्डगंज पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली। न ही किसी ने इस बारे में कुछ आपत्ति दर्ज कराई। जिसके चलते तीनों को समझाइस देकर छोड़ दिया गया। वहीं मंदिर में हुई इस घटना के बाद लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
Updated on:
11 Aug 2017, 12:55 PM IST
Published on:
11 Aug 2017, 11:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.