24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में अलग रंग में दिख रहे हार्दिक, पहने ऐसे कपड़े कि दंग रह गए लोग

उनका यह शौक खुलकर सामने आया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 7 Jun 2018, 10:46 AM IST

hardik patel unique story

hardik patel unique story

जबलपुर। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल बुधवार को जबलपुर आए। संस्कारधानी में आते ही यह युवा नेता उसके रंग में ढल गया। गुजरात में पटेलों के लिए आरक्षण की मांग के समर्थन में बड़ा आदांलन करके चर्चा में आए हार्दिक यहां आकर अनौपचारिक से बन बैठे। उनकी सभा गुरुवार को है और वे कई घंटों के लिए कुछ फ्री थे । ऐसे में राजनेता की बजाए वे एक अम युवा जैसे बन गए। उन्होंने शहर के कई हिस्सों का भ्रमण किया और विश्वप्रसिद्ध भेड़ाघाट भी गए।


कई बार चेंज किए कपड़े
हार्दिक पटेल मोदी विरोधी सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे हैं हालांकि मोदी और उनमें कई समानताएं भी नजर आती हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि हार्दिक भी पीएम मोदी की ही तरह कपड़ों के शौकीन हैं। उनका यह शौक जबलपुर में खुलकर सामने आया। जबलपुर आने के बाद रात तक उन्होंने कई बार ड्रेस चेंज की। वे जब जबलपुर आए तो हल्के सफेद और ग्रे कलर की टी शर्ट में थे, जब भेड़ाघाट गए तो उन्होंने ब्लू टी शर्ट पहन ली और रात में आरेंज शर्ट में नजर आए। कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर उनपर कमेेंट भी खूब किए गए।


मिली है सशर्त अनुमति
पनागर में आज उनकी सभा प्रस्तावित है। उनकी सभा को बमुश्किल सशर्त अनुमति दी गई है। गौरतलब है कि ओबीसी महासंघ के तत्वावधान में आयोजित उनकी सभा को प्रशासन ने पहले अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया था। किसान आंदोलन के चलते प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस दल की व्यवस्तता को देखते हुए हार्दिक पटेल की सभा को मंजूरी नहीं दी गई थी। इसके बाद भी जब आयोजकों ने सभा की तैयारियां जारी रखीं तो प्रशासन ने टेंट आदि सामग्री जब्त भी कर लीं। इसके विरोध में आयोजकों ने थाने में ही धरना दे दिया था और अंतत: हार्दिेक पटेल की सभा की अनुमति लेकर ही माने।