11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की हवाओं से जला मप्र, पारा 50 डिग्री छूने बेकरार

राजस्थान की हवाओं से जला मप्र, पारा 50 डिग्री छूने बेकरार  
2 min read
Google source verification
heat stroke alert in madhya pradesh weather

heat stroke alert in madhya pradesh weather

जबलपुर. दिन में तेज धूप के बीच पश्चिमी हवा की लपट ने राहगीरों को हलाकान कर दिया है। लोग धूप से बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अब रात भी उबल रही है। रात का पारा भी लगभग 30 डिग्री सेल्सियस को छूने लगा है। कूलर और पंखे की हवा के बीच गर्मी से नींद में खलल पड़ रहा है। रात में लोग छत पर टहलते नजर आ रहे हैं। हल्के बादल के बीच निकली सूरज की तेज किरणें और राजस्थान की ओर से आ रही पश्चिमी हवा के कारण शहर में सोमवार को लोग गर्मी से बेहाल हुए। मौसम वैज्ञानियों का मानना है कि मप्र में नौतपा के दौरान पारा 48 से 50 डिग्री के बीच पहुंच सकता है।

read more- पुणे बेंगलुरु छोड़ एमपी के इस शहर में प्रोफेसनल कोर्स करने देशभर से आ रहे स्टूडेंट

गर्मी के लिए सबसे बेहतर हैं ये कोल्ड ड्रिंक, स्वाद के साथ बनाते हैं सेहत भी

इस जंगल में पाए जाते हैं दुनिया के विचित्र जानवर, देश भर से देखने आते हैं लोग

about-

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बढ़ा न्यूनतम तापमान
दिन में झुलसाने वाली गर्मी, रात में भी छूट रहा पसीना

दिन व रात का तापमान सामान्य से अधिक है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव शुरू होने के कारण दिन में आसमान पर हल्के बादल हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार 7 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। सुबह की आद्र्रता 30 और शाम की आद्र्रता 17 प्रतिशत रही।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि जब पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होता है तो शुरूआती दौर में रात का तापमान बढ़ता है। मंगलवार को बादल छाए रहने की संभावना है। हवा के दबाव से कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चलने व गरज चमक के साथ बौछार पडऩे का पूर्वानुमान है।