scriptइन 8 जिलों में हो सकती है तेज बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत | heavy strong rains in these 8 districts in mp | Patrika News

इन 8 जिलों में हो सकती है तेज बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

locationजबलपुरPublished: Apr 07, 2021 06:32:43 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

9-10 अप्रैल को तेज बारिश के आसार…

rain.png

weather forecast

जबलपुर। पूरे मध्यप्रदेश में लगातार तेज गर्मी (weather forecast) हो रही है लेकिन आने वाले 2 दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी मध्यप्रदेश में 9 और 10 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है। साथ ही राजधानी में भी गुरुवार शाम को बादल छाने का अनुमान है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात के कारण गुरुवार शाम से भोपाल सहित कई जिलों में बादल छा सकते हैं। इससे जबलपुर, ग्वालियर, शहडोल, रीवा, सागर के मौसम में नमी बनी रहेगी। जिससे इन इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं दतिया, ग्वालियर, छतरपुर, सागर, दमोह में बुधवार लू चल सकती है। इससे इन जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इससे यहां के लोगों को गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

 

photo_2021-02-21_16-56-20.jpg

जानिए कैसा रहा तापमान

प्रदेश के मौसम विभाग ने जिलों में मौसम के न्यूनतम और अधिकतम तापमानों की स्थिति जारी की है। जिसमें राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, ग्वालियर में अधिकतम 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

सबसे गर्म रहा खरगोन

सोमवार को खरगोन प्रदेश में सबसे ज्यादा, जबकि देश में छठवां सबसे ज्यादा गर्म जिला था। यहां पर तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया था। वहीं, मंगलवार को नौगांव, दतिया और खजुराहो में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80gkym
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो