
Manoj Sharma became the President of the High Court Advocates Bar Association
जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण त्रिकोणीय चुनाव में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता मनोज शर्मा निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने चार प्रतिद्वंदियों को परास्त किया। अधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह सचिव व अधिवक्ता स्वप्निल गांगुली एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष चुने गए। इससे पहले शुक्रवार को ही सुबह पहली पारी में एसोसिएशन के पदाधिकारियों को चुनने के लिए मतदान हुआ। दोपहर बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम को जैसे ही नतीजे घोषित किए गए वकीलों में उत्साह की लहर दौड़ गई। परिसर में मौजूद वकीलों ने नए अध्यक्ष का माला पहनाकर और गुलाल लगाकर स्वागत किया। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।
इनमें थी टक्कर
इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय संघर्ष था। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल खरे, मनोज शर्मा व विजय शंकर पांडे के बीच जमकर हुई टक्कर में अधिवक्त शर्मा ने बाजी मार ली। उपाध्यक्ष पद के लिए कुलदीप सिंह, मनीष वर्मा, नरेंद्र चौहान, पुष्पराज सिंह व सुनील चौबे, सचिव के लिए अशोक अग्रवाल व एचएस रूपराह, कोषाध्यक्ष के लिए चंचल शर्मा, स्वप्निल गांगुली के बीच कसमकस रही। संयुक्त सचिव के लिए अखिल सिंह व पुस्तकालय प्रभारी पद के लिए विक्रम सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। मतगणना के अधिकारिक परिणामों की प्रतीक्षा है। चुनाव में लगभग 400 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।
ये बने कार्यकारिणी सदस्य
चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एसके राव व अधिवक्ता प्रवीण दुबे ने बताया कि कार्यकारिणी के 5 सदस्यों के लिए सात नामांकन भरे गए थे। इनमें से अमित खत्री, अंकित सक्सेना, भास्कर पांडे, सिद्धार्थ पटेल व विकास महावर को चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष टीएस रूपराह व सचिव अधिवक्ता प्रवीण दुबे, संजय वर्मा, मप्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सचिव शशांंक शेखर, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष व स्टेट बार काउंसिल अध्यक्ष आरके सिंह सैनी रवींद्र श्रीवास्तव ने विजेता प्रत्याशियों को पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
Published on:
04 May 2018 08:37 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
