3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होलिकादहन और धुरेड़ी के दिन गूंजेगी शहनाई, इस मुहूर्त पर वर्षों बाद बना है ये शुभ योग

रंग-गुलाल संग भी होंगे सात फेरे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 17 Feb 2018, 11:55 AM IST

holi 2018 date in india and vivah muhurat calendar 2018 latest news,hindu vivah muhurat 2018,marriage muhurat 2018 as per kundli,vivah muhurat 2019,lucky wedding dates 2019,auspicious hindu wedding dates 2019,2019 wedding,dhulandi 2018,holi 2018 date in india calendar,indian calendar 2017 with holidays and festival,2019 calendar with indian holidays,2018calendar with indian holidays,Jabalpur,

holi 2018 date in india and vivah muhurat calendar 2018 latest news

जबलपुर। इस वर्ष होली पर रंग-गुलाल उडऩे के साथ ही शहनाई की गूंज और आतिशबाजी की धूम होगी। वर्षों बाद 2018 में ऐसा योग बन रहा है जब होली के दिन शादी का मुहूर्त बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होली के दोनों ही दिन इस बार विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है। ऐसे में धुरेड़ी के दिन भी शादी का धमाल भी होगा। ऐसे में इस बार होली की खास होगी। एक तरफ शादी वालों घरों में हल्दी का रंग चढ़ेगा और मंगलगीत सुनाई देंगे। वहीं, फाग के बीच रंग-गुलाल से भी लोग सराबोर होंगे।

खास है अवसर
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुभ और विशेष अवसर का इंतजार करने वाले जोड़े के लिए यह बेहद खास मौका है। इस दिन ब्याह रचा कर वे अपनी शादी को खास बना सकते है। ज्योतिषविदों का मानना है कि लंबे समय के बाद ऐसा योग बन रहा है। इसलिए इस खास दिन में होने वाली शादी यादगार रहेगी।

सूर्य का ये होगा प्रभाव
ज्योतिषविदों के अनुसार मौजूदा फरवरी माह में विवाह के 5 मुहूर्त है। इसके बाद मार्च माह में 10 मुहूर्त है। ये सभी मुहूर्त मार्च के पहले सप्ताह में ही है। 12 मार्च को रात 1.57 बजे सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही खर मास शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही शदियों में ब्रेक लग जाएगा। इसके बाद 16 अप्रैल तक शादी के मुहूर्त नहीं है।

शादी में 4 माह का ब्रेक
18 अप्रैल को अक्षय तृतीया से फिर शादी शुरू हो जाएंगी। इसके बाद 14 मई तक विवाह मुहूर्त हैं। 16 मई से पुरुषोत्तम मास शुरू हो जाएगा। 13 जून तक शादी नहीं हो सकें गी। इसके बाद 14 जून से फिर विवाह मुहूत शुरू होंगे। इसके बाद 13 जुलाई तक शादी होंगी। भरणी नवमी को आखिरी विवाह मुहूर्त होगा। इसके बाद देवता सो जाएंगे और चार महीने के लिए शादियों पर ब्रेक लग जाएगा।

इन तिथियों में रहेंगे विवाह के मुहूर्त
फरवरी में मुहूर्त- 18, 20, 23, 24, 28
मार्च में मुहूर्त- 1 से 8, 10, 12,
अप्रैल में मुहूर्त- 18 अप्रैल से 14 मई

दोनों दिन शादियां
ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार होलिका दहन व धुरेड़ी के दिन भी इस बार विवाह के मुहूर्त हैं। दोनों दिन शादियां की जा सकती हैं। लम्बे समय के बाद इन मुहूर्तों में विवाह का योग बना है।