scriptगुरुवार का राशिफल: भगवान विष्णु की कृपा से माता लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद | horoscope today, daily love and money horoscope | Patrika News
जबलपुर

गुरुवार का राशिफल: भगवान विष्णु की कृपा से माता लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

गुरुवार का राशिफल: भगवान विष्णु की कृपा से माता लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

जबलपुरDec 03, 2020 / 08:57 am

Lalit kostha

horoscope.png

horoscope today

मेष- कार्य में सफलता होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा।
वृषभ- किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा संभव है। यात्रा सुखद, सफलदायक रहेगी।
मिथुन- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।
कर्क- दिन महत्वपूर्ण है। कई आवश्यक अनुबंध होंगे। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।
सिंह- दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। बहनों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
कन्या- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा।

23 November 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 23 November 2020
IMAGE CREDIT: patrika

तुला- यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसायिक कार्य सिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक- व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों
के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी।
धनु- अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे।
मकर- विचारों में सकारात्मकता लाएं। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।
कुम्भ- बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे। सामाजिक लोगों के व्यवहार के कारण आप क्रोधित होंगे। वाहन का प्रयोग संभलकर करें।
मीन- अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Home / Jabalpur / गुरुवार का राशिफल: भगवान विष्णु की कृपा से माता लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो