1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखते ही देखते ट्रक के चके के नीचे आ गई बाइक और फिर….

नो एंट्री के दौरान बेलगाम ट्रक ने मचाया तांडव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 3 Jul 2018, 12:16 AM IST

horrible truck accident

horrible truck accident

जबलपुर। नो एंट्री के दौरान भी शहर में बेधडक़ प्रवेश कर रहे ट्रक यमदूत साबित हो रहे हैं। आए दिन वे किसी न किसी का अपना शिकार बना रहे हैं। आंकड़ों पर जाएं तो अकेले शहर में ही महीने में 15 से 20 लोगों की जान सडक़ हादसों में जा रही है। ट्रक चालक कितने बेखौफ और बेलगाम होते हैं इसका एक खौफनाक मंजर मदनमहल रोड पर देखने मिला। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को चपेट में ले लिया। आसपास भगदड़ मच गई। गनीमत थी कि किसी की जान नहीं जा पाई, लेकिन ट्रक का तांडव देखकर लोगों का दिल दहल गया।

चके के नीचे आई बाइक
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार नो-एंट्री में शहर में घुसे लोडिंग ट्रक (यूपी 25 एटी 9659) ने सोमवार शाम को रानीताल गेट नम्बर-दो से मदन महल मार्ग पर तांडव मचाया। बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से सडक़ के किनारे पार्क तीन दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल पर चाय की गुमटी भी थी, वहां पहुंचने से पहले चालक ने ट्रक रोक लिया, वरना हादसा गम्भीर हो सकता था। लोगों की नजर ट्रक के नीचे क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों पर पड़ी तो हंगामा शुरू कर दिया। ट्रक में फंसी एक बाइक को क्रेन से निकाला गया, तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर मदन महल पुलिस के हवाले कर दिया।

... तो होता बड़ा हादसा
पुलिस के अनुसार रानीताल गेट नम्बर-दो के पास प्रेस ऑफसेट की मशीन लगी है। यहां अक्सर नो-एंट्री में ट्रक प्रवेश कर जाते हैं। सोमवार शाम चार बजे कागजों की कतरन और रद्दी भरकर जैसे ही चालक ने ट्रक स्टार्ट किया, वह लहराते हुए चाय की गुमटी की ओर बढऩे लगा। इस दौरान सडक़ के किनारे पार्क तीन दोपहिया वाहन ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में पीएनटी कॉलोनी निवासी मुरारीलाल और तापस चटर्जी की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक बाइक में हल्का नुकसान हुआ है। यदि ट्रक गुटमी में टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था। यहां गुमटी के आसपास कई लोग मौजूद थे, वे ट्रक अंदाज देखकर दहशत में आ गए। आसपास भगदड़ का माहौल बन गया था। ट्रक यूपी निवासी ताज मोहम्मद चला रहा था, जिसे लोगों ने दबोचकर मदन महल पुलिस के हवाले कर दिया।

इधर पलट ही गया ट्रक
एनएच-7 के अंधमूक से कटंगी बाईपास के बीच में बैदन पुलिया के पास सोमवार रात 10 बजे गिट्टी लदा ट्रक एमपी 49 जी 0431 पलट गया। इसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। बैदन पुलिया के पास ही रेलवे ट्रैक है। यहां एक ही साइड की सडक़ तैयार हो पायी है। दूसरी तरफ काम चल रहा है। जाम की वजह से दो पहिया वाहन वाले भी नहीं निकल पा रहे थे। रात 12 बजे तक ट्रक नहीं हटाया जा सका था।