1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगुन से लौट रहा वाहन ट्रक से टकराया, 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

नरसिंहपुर भरवारा के पास दर्दनाक हादसा, मातम में बदली लगुन की खुशी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 8 Jun 2018, 1:06 PM IST

Painful accident in narsinghpur

Painful accident in narsinghpur

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर स्टेशन चौकी अंतर्गत भरवारा के समीप एक बोलेरो जीव पर मिनी ट्र्रक में भीषण भिडंत हो गई। इसमें बोलेरो पर सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि बोलेरो सवार मेहरा परिवार के सदस्य बेटी का लगुन चढ़ाकर जबलपुर से वापस अपने गांव नकटुआ लौट रहे थे। हादसे के बाद लगुन की खुशी मातम में तब्दील हो गई। हादसे की खबर से ग्रामीण द्रवित हैं।

लौटते वक्त हादसा
बताया गया है कि नकटुआ निवासीर रामसेवक मेहरा के परिवार की बेटी का लगन जबलपुर में तय हुआ था। मेहरा परिवार के सदस्य अपने रिश्तेदार व परिचितों के साथ गुरुवार रात लगन चढ़ाने जबलपुर आए थे। लगुन समारोह के बाद सभी लोग बोलेरो जीप पर वापस नकटुआ लौट रहे थे। बोलेरो जीप जैसे ही नरसिंहपुर, भरवारा गांव के समीप पहुंची, सामने आ रहे मिनी ट्रक चालक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मदद कर बोलेरो में फंसे घायलों को निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि मिनी ट्रक में प्याज लोड थी। हादसे के बाद मिनी ट्रक चालक फरार हो गया है।

बोलेरो में फंसे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का एक हिस्सा बुरी तरह चिपट गया। सभी लोग उसमें फंस गए। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। घटना में नकटुआ निवासी दीपक पिता गिरी झारिया 20 वर्ष, आजाद पिता तोड़ मेहरा निवासी केन्द्रीय विद्यालय के पास की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना में घायल बरगी निवासी सत्यम पिता सत्यनारायण नेमा 20 वर्ष, राजेश पिता रामसेवक मेहरा 20 वर्ष, राकेश पिता रामसेवक मेहरा 25 वर्ष, अरूण पिता केशव नामदेव 23 वर्ष हाउसिंग बोर्ड, अनिकेत पिता देवी सिंह 25 वर्ष देवरी सागर को उपचार के लिए तत्काल जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश पिता रामसेवक मेहरा की भी अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके मिनी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।