10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

salman khan की यह हीरोइन इनपर हुई फिदा, बनाया ऐसा खूबसूरत रिश्ता

 जय हो, हेट स्टोरी ३ से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह आईं जबलपुर, संस्कारधानी की हरियाली और खूबसूरती की खुलकर की तारीफ

less than 1 minute read
Google source verification
Hot Actress Daisy Shah in Corporate Event at jabalpur

Hot Actress Daisy Shah in Corporate Event at jabalpur

जबलपुर। इस हाट एक्ट्रेस के सलमान खान भी दीवाने हैं। अपनी फिल्म में सलमान ने उन्हें लीड रोल भी दिलाया था। सेक्सी फिगर के साथ-साथ अपनी सुंंंदरता के लिए भी जानी जाती यह हीरोइन जब जबलपुर आई तो यहां की दीवानी बन गईं। संस्कारधानी की उन्होंने खुलकर तारीफ की और यहां के लोगों से भी बहुत अपनत्व जताया।


ग्रीनरी ने लुभाया
सलमान की चर्चित मूवी जय हो और हेट स्टोरी ३ से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह गुरुवार को संस्कारधानी में थी। उनके फैन्स भले ही उनकी खूबसूरती पर मुग्ध हों, उनकी प्यारी मुस्कुराहट पर मरते होंं पर वे खुद जबलपुर की खूबसूरती की कायल हो गईं। डेजी ने कहा- यह शहर बहुत सुुंदर है। उन्हें शहर की हरियाली ने भी खासा लुभाया। डेजी ने संस्कारधानी की खूबसूरती और ग्रीनरी की खूब तारीफ भी की।


प्यारे हैं जबलपुर के लोग
डेजी शाह को केवल जबलपुर की ग्रीनरी ने ही नहीं लुभाया बल्कि यहां के लोग भी उन्हें बहुत भाए। मुंबई की बजाए इस मशहूर हीरोइन को शहर के बाशिंदे ज्यादा अच्छे लगे। उन्होंने कहा- यहां के लोग भी बेहद प्यारे हैं।


दो दिन रहीं शहर में
डेजी संस्कारधानी में दो दिन रहीं। वे यहां एक कॉर्पोरेट इवेंट में शामिल होने आई थीं। डेजी शाह बुधवार की शाम शहर पहुंची थी और गुरुवार की सुबह शाह मुम्बई के लिए रवाना हुई। इस दौरान कई फैन्स भी उनसे मिले और वे सबसे खुश होकर मिलीं।


संघर्ष के बाद पाई सफलता
गौरतलब है कि डेजी शाह ने कड़े संघर्ष के बाद फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकान बनाया है। उन्होंने २००३ मेंे फिल्मों में को-डांसर के रूप में अपने कैरियर शुरु किया था। कोरियरग्राफर गणेश आचार्य के अंडर में १० साल काम करने के बाद सलमान खान की जय हो मूवी में उन्हें लीड एक्ट्रेस का रोल मिला।

ये भी पढ़ें

image