कमेटी के युवाओं ने सिया बाई को सहारा दिया और वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। सिया बाई ने जैसे ही पति के शव को देखा वह फूटकर रो पड़ी। उसके आंसुओं में गरीबी का दर्द था। टीम के युवाओं ने उसे भरोसा दिलाते हुए आपस में चंदा करके राशि एकत्रित की और महिला के हाथों से ही रानीताल मुक्तिधाम में उसके पति का अंतिम संस्कार कराया। इस नेक काम में इनायत के साथ मो. इमरान रियाज अली, शौकत, मजहर अली, दीपक निगम, रोहित सोनकर, आशना, शबनम खान आदि ने सहयोग किया।