
MP weather Update
MP weather Update : पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। ठंड लगभग गायब हो गई है और दिन में तापमान 30 डिग्री के पार चल रहा है। मौसम विभाग की माने तो गुरूवार से बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान फिर कोहरे और हल्की ठंड का असर रहेगा। तापमान में गिरावट के साथ बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। इसके बाद 20-22 फरवरी से फिर तापमान बढ़ेगा और तेज धूप के साथ गर्मी का अहसास होने लगेगा। गुरुवार को जबलपुर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग(MP weather Update) के अनुसार, उत्तरी अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के रूप में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी सक्रिय है। इसका असर देश के विभिन्न राज्यों के साथ मध्य प्रदेश पर भी पड़ रहा है। 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर संभाग के अधिकांश जिलों में बादल छाएंगे। हवा का रुख बदलने से कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार से ठंड का एक और दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। हालांकि ज्यादा तेज ठंड पड़ने का अनुमान नहीं है लेकिन इस दौरान सम्भाग में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं।
शहर में बुधवार को रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री से गिरकर 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। इससे रात को ठंड कम रही। दिन मे तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक था। इसके चलते हल्की गर्मी महसूस हुई। सुबह शाम गुलाबी ठंड रही।
Updated on:
13 Feb 2025 10:06 am
Published on:
13 Feb 2025 10:06 am
