17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AC कोच में चादरों के बीच छिपा था यात्री, विजलेंस की चैकिंग में पकड़ाई चोरी

कोच अटेंडेंट ने बेटिक यात्री को लिनन रूम में लेटाया और ऊपर से बिछा दी चादरें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 24 Feb 2018, 10:48 AM IST

IRCTC indian railway latest news in hindi for vigilance raid on train,vigilance cases against railway officers,indian railways new trains,news indian rail info,indian railway latest news,indian railways new trains,new train time table 2018,indian railway news in hindi,Indian Railway news in hindi,railway board news in hindi,indian railway circular,Indian Railway Ministry,Indian Railway Catering and Tourism Corporation,Indian railway stations,Indian Railway,Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC),IRCTC,IRCTC website,Jabalpur,

IRCTC indian railway latest news in hindi for vigilance raid on train

जबलपुर। एक यात्री को इलाहबाद जाने के लिए अहमदाबाद-इलाहाबाद एक्सप्रेस का कन्फर्म टिकट नहीं मिला तो वह बिना टिकट के ही ट्रेन पर सवार हो गया। पहले तो उसने टीटीई से बर्थ अलॉट करने के लिए जुगाड़ भिड़ाया। लेकिन जब कोई बर्थ खाली नहीं मिली तो यात्री ने कोच अटेंडेंट से सेटिंग की। अतिरिक्त कमाई के लालच में अटेंडेंट ने यात्री को एससी कोच में बैठा लिया। इसी बीच विजलेंस ने छापा मारा तो अटेंडेंट ने यात्री को बेडरोल के बीच छिपा दिया। इसी विजलेंस टीम के एक अधिकारी ने अचानक चादरों को हटाकर जांच शुरू कर दी। उस वक्त अधिकारी भी हैरान रह गए जब बेडरोल के ढेर के बीच से एक यात्री बाहर आया। जांच करने पर उसके पास टिकट भी नहीं मिला।

जबलपुर-कटनी के बीच जांच
विजलेंस की टीम ने शुक्रवार को जबलपुर-कटनी रेल खंड के बीच कई यात्री ट्रेनों की जांच की। सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद-इलाहबाद एक्सप्रेस के एसी कोच में विवेक कश्यप नाम का यात्री बिना टिकट के एसी कोच में यात्रा कर रहा था। विजिलेंस का छापा पड़ा तो कोच अटेंडेंट ने ही विवेक कश्यप को लिनन रूम में छिपा दिया और उसके ऊपर से चादरें बिछा दीं। विजिलेंस की टीम ने जब लिनन रूम में झांक कर देखा तो उसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री के होने की शंका हुई। जब उन्होंने चादरें हटाईं तो उसमें छुपा यात्री निकल आया।

एक हजार रुपए लिए
सूत्रों के अनुसार बिना टिकट के इलाहबाद जा रहे युवक को एसी कोच में बर्थ देने के एवज में अटेंडेंट ने एक हजार रुपए वसूले थे। वह इलाहबाद से आराम से एसी कोच में लेटकर सफर कर रहा था। लेकिन जबलपुर-कटनी के बीच विजलेंस की कार्रवाई में वह पकड़ा गया। उस पर 3506 रुपए जुर्माना किया गया।

15 का पानी 20 में बेचते मिला
विजिलेंस टीम को जांच करते देखकर एसी कोच अटेंडेंट भाग निकला और वह पूरे रास्ते नजर नहीं आया। इसी तरह से जब बी-वन कोच में जांच की गई तो पता चला कि यहां का कोच अटेंडेंट संजय कुमार पानी की बोतलें बेच रहा था। उसके पास बोतलबंद पानी के चार कार्टून पैक मिले। इसके अलावा एक कार्टून खुला मिला। इसमें पानी की चार बोतलें थी।