4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर: कार में घुमाने के बहाने नाबालिग से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

जबलपुर: कार में घुमाने के बहाने नाबालिग से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 22 May 2024, 12:07 PM IST

जबलपुर: कार में घुमाने के बहाने नाबालिग से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

जबलपुर: कार में घुमाने के बहाने नाबालिग से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

जबलपुर. कार में घुमाने का झांसा देकर तीन बदमाशों ने नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया। चलती कार में गैंगरेप किया और घर के पास छोड़ भागे। वारदात शुक्रवार रात की है। पीड़िता और परिजन की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार रात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक शुभम नाबालिग का परिचित था। दो अन्य जितेंद्र उर्फ जित्तू व आशीष कोरी शुभम के दोस्त थे।

सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, पीड़िता 9वीं की छात्रा है। स्कूल जाने के दौरान आरोपी शुभम पीछा कर उसे परेशान करता था। बाद में उसकी दोस्ती हो गई। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने साजिश रची। पेशे से ड्राइवर जितेंद्र उर्फ जित्तू कार लेकर आया। शहर में अंडे की दुकान लगाने वाले शुभम ने डीजल भरवाया और आशीष को बतौर सुरक्षा साथ में लिया। साजिश के तहत तीनों आरोपी शुक्रवार को नाबालिग के घर पहुंचे। शुभम ने उसे कार में घुमाने का झांसा देकर कार में बैठाया। नागपुर-रीवा हाइवे पर चलती कार में गैंगरेप किया। वारदात के बाद उसे घर के पास छोड़कर भाग गए। घर जाकर पीड़िता ने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

भागने के पहले ही पकड़े गए

सोमवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी रात डेढ़ बजे कार से फरार होने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली।