2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर की बेटी ने जापान में बनाया भारतीय व्यंजन, जापानी बोले- वाह क्या स्वाद है

शहर की बेटी समीक्षा पटेल ने बढ़ाया संस्कारधानी का गौरव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Nupur Nupur

•

Updated: 20 Feb 2019, 7:07 AM IST

Samiksha

Samiksha

जबलपुर. शहर की एक बेटी समीक्षा पटेल को कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जापान जाने का मौका मिला, जहां पहुंचकर उन्होंने छह महीने पढ़ाई की। वे वहां जापानी फैमिली के साथ रहीं और वहां के कल्चर से रूबरू हुईं। मजेदार बात यह रही कि उन्होंने वहां कई तरह के जापानी व्यंजन बनाने सीखे तो वहीं भारतीय व्यंजनों का भी स्वाद जापानियों को चखाया।

ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा समीक्षा पटेल ने अमेरिकन फील्ड सर्विस प्रोग्राम के अंतर्गत जापान में इंटर कल्चरल प्रोग्राम में हिस्सा लिया। वे 19 अगस्त 2018 से 19 फरवरी 2019 तक जापान के लिए गई थीं। छह महीने तक वह होस्ट इटो परिवार के साथ रहीं, जहां उन्हें मेजबान पिता, मेजबान मां और तीन मेजबान बहनें - साकी, हारू और चिका मिली। उन्होंने वहां की संस्कृति, सामाजिक जीवन यापन के तरीके, शिक्षा, खान-पान के तरीके, शिष्टाचार के तरीके तथा जापानी भाषा सीखी। वहां पर जापानी करी, याकिसोबा आदि चीजें बनाना सीखीं तथा उनको भारतीय व्यंजन जैसे खीर, रोटी, सब्जियां, चाय बनाना भी सिखाया। समीक्षा ने बताया कि वे इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदेल, डायरेक्टर डॉ. नितिन जैन को देती हैं।

समीक्षा ने जिशुकान हाइ स्कूल में पढ़ाई की। यह स्कूल जापान का दूसरा सबसे बड़ा स्कूल है। जो कि लगभग 100 वर्ष से भी अधिक पुराना है। यहां उन्होंने जापानी संस्कृति, इतिहास, आधुनिक जापानी, वैश्विक अध्ययन और जापानी सुलेख के बारे सीखा। उन्होंने वहां हिरोशिमा शहर में टूटी हुई इमारतों को भी देखा, जिसे अब एक संग्रहालय में बदल दिया गया है। समीक्षा ने बताया कि वहां का प्रसिद्ध त्योहार ओनी है। इस त्योहार में लोग एक दूसरे के ऊपर सफेद पाउडर डालते हैं व एक दूसरे को बधाई देते हैं।

जापान की संस्कृति एवं शैक्षिक गतिविधियों से परिचित होकर समीक्षा को बहुत कुछ नया सीखने को मिला। समीक्षा ने बताया कि वहां की शिक्षा प्रणाली हमारी शिक्षा प्रणाली से बहुत अलग है। अनेक गतिविधियों पर आधारित होने के कारण सैद्धांतिक न होते हुए प्रायोगिक स्तर पर काम करती है। ये दिन उनके जीवन के सर्वोत्तम दिनों में शामिल हुआ।