14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के प्रदेश महामंत्री का बड़ा बयान, सबके सामने कह दी ये बात

मनुष्य को मनुष्य से जोड़ना भारतीय जनता की प्राथमिकता है: अतुल राय  

2 min read
Google source verification
BJP will again form government in Rajasthan, says Gehlot

BJP will again form government in Rajasthan, says Gehlot

जबलपुर, भारतीय जनता पार्टी, नमामि देवि नर्मदे प्रकल्प की प्रदेश टोली की बैठक प्रातः 10 बजे तिलवारा स्थित- योगमणि गोषाला, जबलपुर में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ प्रदेश सहसंगठन महामंत्री अतुल राय जी एवं प्रदेश संयोजक डॉ. जितेन्द्र जामदार की उपस्थिति में नर्मदा पूजन, गौ पूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया बैठक के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उद्घाटन सत्र में प्रकल्प के प्रदेश संयोजक डॉ. जितेन्द्र जामदार ने प्रदेश से आये हुए सभी संभागों के संयोजकों से पिछले 6 माह में जिलों में किये गये प्रकल्प के कार्यों की समीक्षा की एवं आगामी 6 माह में प्रकल्प के द्वारा किये जाने वाले कार्यो की योजना की जानकारी दी।

डॉ. जामदार ने कहा कि ‘‘नमामि देवि नर्मदे प्रकल्प’’ समाज के लोगों को साथ में लेकर पर्यावरण का संरक्षण, नदी संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है और बारिश आने के पूर्व हमें समाज में जन जागरण कर प्रकल्प के कार्यों को जनता के बीच में ले जाना है इसके लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ जैसे कि कार्यषालाएं, संगोष्ठियाँ, जागरूकता यात्रा निकालना, पदयात्रा निकालना एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर समाज में जागरूकता लाना। साथ ही नदी की स्वच्छता एवं बोरी बंधान आदि जैसे कार्यो पर जोर दिया गया। उन्होने माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस वर्ष 2 जुलाई को होने वाले व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 12 करोड़ वृक्षों के रोपण के संकल्प एवं योजना की भी जानकारी दी।

बैठक के अंतिम सत्र का मार्गदर्षन प्रदेश सहसंगठन महामंत्री अतुल राय जी ने करते हुए कहा कि हम समाज के लिए कार्य कर रहे हैं और हमारे कार्य में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता हो और मनुष्य को मनुष्य से जोड़ना भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। समाज के अधिक से अधिक सात्विक लोग हमसे जुड़े यह प्रयास हमें करना चाहिये। साथ ही जल सरंक्षण, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में जो लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं ऐसे व्यक्तियों एवं संस्थानों को अपने साथ जोड़ें।

बैठक में प्रदेश सहसंगठन महामंत्री अतुल राय जी, प्रदेश संयोजक डॉ. जितेन्द्र जामदार, डॉ. सुशील तिवारी (सागर), ओमकारनाथ शर्मा (ग्वालियर), तपन खण्डेलवाल (नर्मदापुरम्), हरि पाटीदार (इंदौर), आकाश शर्मा (भिण्ड), शिवनारायण पटेल (जबलपुर), रंजीत सिंह (जबलपुर), नरेन्द्र गिरी गोस्वामी (उमरिया), डॉ. राजनारायण शुक्ला (रीवा) से उपस्थित रहे।