4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

bags for girls: यंग गल्र्स में इन पर्स का क्रेज, इसलिए बढ़ गई डिमांड

एडी स्टोन और प्रिंटिंग पर्स खास

2 min read
Google source verification
ladies purse and bags in fashion

ladies purse and bags in fashion

जबलपुर। कॉलेज गल्र्स हो, वर्र्किंग वीमन या हाउस वाइफ, सभी को हैंड पर्स और साइड पर्स पसंद होते हैं। इसमें वे अपने यूज का सारा सामान कैरी करती हैं। चाहे मेकअप का सामान हो, कॉलेज की बुक्स हो या फिर ऑफिस की फाइलें। सिटी गल्र्स और वर्र्किंग वीमन हैंड पर्स, साइड पर्स और ऑफिस बैग का क्रेज बढ़ता जा रहा है। मार्केट में कई तरह के पर्स और उनके ब्रांड की डिमांड की जा रही है। इनमें कॉलेज पर्स, पार्टी वेयर पर्स, हैंड क्लच, नॉर्मल हैंड बैग, ऑफिस बैग्स हैं।

summer food: वेडिंग पार्टी के लिए है ये खास मैन्यू, स्टाटर से लेकर मेन कोर्स तक कूल-कूल

ट्रेंड में चल रहे पर्स

पार्टी वेयर पर्स

पार्टी वेयर पर्स में हैंड क्लच, नॉर्मल हैंड पर्स आ रहे हैं। इन पर्स में मेटेलिक फिङ्क्षटग होती है, जिससे ये न तो जल्दी खराब होते हैं और न इनका कलर निकलता है। इन पर्स की खासियत यह है कि इनमें एडी स्टोन का उपयोग किया गया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इसमें मेकअप किट, कॉस्मेटिक आइटम रख सकते है। 1200 से लेकर 3000 रुपए तक के दाम में ये पर्स आ रहे हैं।

कॉलेज पर्स
इनमें सिपंल और कलरफुल लुक में पर्स आ रहे हैं। साइज बड़ा होने के कारण कॉपी, बुक्स, टिफिन , बोटल सब आसानी से आ जाता है। मार्केट में ये पर्स 500 से लेकर 2000 रुपए तक की रेंज में अवेलेबल है।

स्लिंग पर्स और वॉलेट
इनमें लैदर के अलावा नॉन लेदर पर्स भी आ रहे हैं। इनमें पैसे और मोबाइल रखे जाते हैं। ये छोटे होते है और कैरी करने में बहुत आसान होते हैं। ये 300 से लेकर 1600 रुपए तक की रेंज में है।

ऑफिस बैग्स
ये नॉन लेदर बैग्स हैं। इसमें ऑफिस के सारे डॉक्यूमेंट रखे जा सकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा रेड, यलो, ऑरेज, ब्लू, परपल और ब्राउन पसंद किए जा रहे हैं।